Hindustan Hindi News

[ad_1]

हाथ में रेखा और पर्वत पर बहुत से निशान बनते हैं। इन्हीं में से एक है क्रॉस का निशान। क्रॉस के निशान को गुरु पर्वत पर छोड़कर अन्य जगह शुभ नहीं माना गया है। गुरु पर्वत पर क्रॉस का निशान ना केवल शुभ है बल्कि शुभ परिणाम भी देता है। मंगल पर्वत पर क्रॉस का निशान व्यक्ति को झगड़ालू प्रवृत्ति का बनाता है। यदि मंगल पर्वत पर क्रॉस का चिह्न है तो जातक को जेल भी जाना पड़ सकता है। कभी-कभी इस तरह के जातक सुसाइड तक कर लेते हैं। शनि पर्वत पर क्रॉस का निशान चोट का संकेत देता है। ऐसे लोगों को किसी झगड़े में चोट लगती है और उनकी असमय मृत्यु हो जाती है। केतु पर्वत पर क्रॉस का निशान पारिवारिक समस्या को दर्शाता है। यह निशान पारिवारिक समस्याओं के चलते व्यक्ति की शिक्षा को पूरा नहीं होने देता। केतु पर्वत का निशान व्यक्ति के शुरुआती जीवन में शैक्षिक कार्यों में बाधा और स्वास्थ्य में खराबी का संकेत देता है। 

विवाह रेखा पर हो यह चिह्न तो मिल सकता है धोखा

हस्तरेखा विज्ञान के अनुसार राहु पर्वत पर क्रॉस का निशान व्यक्ति को युवा अवस्था में दुख देता है। इस तरह के लोग गंभीर बीमारियों से ग्रसित हो जाते हैं। सूर्य पर्वत पर क्रॉस का निशान व्यक्ति के जीवन में असफलता का संकेत देता है। ऐसे लोग विफलता और अपनी निर्णयों के कारण उपहास का कारण बनते हैं। यदि ऐसे लोग व्यापार के क्षेत्र में हैं तो उन्हें अत्यधिक घाटा उठाना पड़ता है। बुध पर्वत पर क्रॉस का निशान व्यक्ति के व्यक्ति को नकारात्मक प्रवृत्ति का बनाता है। अमूमन इस तरह के लोग ठग, चोर और धोखेबाज प्रवृत्ति के होते हैं। 

(इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं तथा इन्हें अपनाने से अपेक्षित परिणाम मिलेगा। इन्हें अपनाने  से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)

 

[ad_2]

Source link

0 replies

Leave a Reply

Want to join the discussion?
Feel free to contribute!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *