दिसंबर के महीने में ये 4 राशि वाले मनाएंगे जश्न, 2022 की शुरुआत से पहले ही चमक जाएगा भाग्य

[ad_1]

दिसंबर महीने में कई बड़े ग्रहों का राशि परिवर्तन होने जा रहा है। 5 दिसंबर को मंगल ग्रह वृश्चिक राशि में प्रवेश कर जाएंगे। 8 दिसंबर को शुक्र मकर राशि में प्रवेश कर जाएंगे। 10 दिसंबर को बुध धनु राशि में प्रवेश करेंगे और 16 दिसंबर को सूर्य धनु राशि में प्रवेश कर जाएंगे। ग्रह-नक्षत्रों के परिवर्तन का सीधा असर मानवीय जीवन पर पड़ता है। ज्योतिष शास्त्र में वर्णित सभी 12 राशियों पर इसका असर देखने को मिलता है। जानिए किन राशि वालों के लिए दिसंबर का महीना शुभ परिणाम लेकर आ रहा है…

मेष राशि- मास के प्रारंभ में आत्मविश्वास भरपूर रहेगा, परंतु पांच दिसंबर से मानसिक परेशानियां बढ़ सकती हैं। सेहत के प्रति सचेत रहें। दस दिसंबर से कारोबार की स्थिति में सुधार होगा। परिश्रम की अधिकता रहेगी। वाहन सुख में वृद्धि होगी। 15 दिसंबर के बाद संतान की ओर से सुखद समाचार मि लसकता है। शैक्षिक कार्यों में सुधार होगा।

6 दिन बाद शुरू होंगे इन राशियों के अच्छे दिन, मां लक्ष्मी की कृपा से साल का अंत होगा शुभ

कर्क राशि- पांच दिसंबर से शैक्षिक कार्यों में सुधार होगा, परंतु मन अशांत रहेगा। दस दिसंबर से कारोबार पर अधिक ध्यान दें। कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। परंतु माता के स्वास्थ्य में सुधार होगा। परिवार में सुख शांति रहेगी। वाहन सुख में वृद्धि हो सकती है। वस्त्रों आदि के प्रति रुझान बढ़ सकता है। आय की स्थिति में भी सुधार होगा।

सिंह राशि- मास के प्रारंभ में वाणी में मधुरता रहेगी। आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे। पांच दिसंबर से माता के स्वास्थ्य में सुधार होगा। भवन सुख की प्राप्ति हो सकती है। नौकरी में तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। परंतु पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। 15 दिसंबर से धैर्यशीलता में कमी आ सकती है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

Surya Grahan :सूर्य ग्रहण के समय राहु की बन रही है यह स्थिति, जानें किन राशियों के भाग्यशाली साबित होगा यह ग्रहण

कुंभ राशि- पांच दिसंबर से नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। परंतु धैर्यशीलता में कमी आ सकती है। दस दिसंबर से माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। वाहन के रखरखाव पर खर्च बढ़ सकते हैं। शैक्षिक कार्यों में सुखद परिणाम मिलेंगे। कारोबार में लाभ के अवसर भी मिलेंगे। घर-परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। वस्त्रों पर खर्च बढ़ सकते हैं।

(इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)

[ad_2]

Source link

0 replies

Leave a Reply

Want to join the discussion?
Feel free to contribute!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *