Hindustan Hindi News

[ad_1]

Numerology Horoscope 2 September 2022: ज्योतिषशास्त्र की तरह अंक ज्योतिष से भी जातक के भविष्य, स्वभाव और व्यक्तित्व का पता लगता है। जिस तरह हर नाम के अनुसार राशि होती है उसी तरह हर नंबर के अनुसार अंक ज्योतिष में नंबर होते हैं। अंकशास्त्र के अनुसार अपने नंबर निकालने के लिए आप अपनी जन्म तिथि, महीने और वर्ष को इकाई अंक तक जोड़ें और तब जो संख्या आएगी, वही आपका भाग्यांक होगा। उदाहरण के तौर पर महीने के 2, 11 और 20 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 2 होगा। जानें कैसा रहेगा आपका 2 सितंबर का दिन…

मूलांक 1- आज कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल कम ही रहेगा। नई योजनाओं पर कार्य आरंभ न करें। बनते हुए कार्यों में बाधाएं आ सकती हैं। किसी को भी धन उधार देने से बचें। व्यापार में हानि हो सकती है। मेहनत से किए गए कार्यों का शुभ परिणाम प्राप्त होगा। परिवार का सहयोग मिलेगा। पुराने मित्रों से मुलाकात संभव है। मौसम के बदलाव से आपका स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। वाहन के प्रयोग में सावधानी बरतें। 

इसे भी पढ़ें: 7 सितंबर के बाद इन राशि वालों को होगा धन लाभ, इन जातकों के जीवन में आएंगी मुश्किलें

मूलांक 2- आज आपका दिन उपलब्धियों भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। साथियों के सहयोग से मुश्किल कार्य भी बन सकेंगे। अधिकारियों का सानिध्य प्राप्त होगा। व्यापार में लाभ के अवसर मिलेंगे। व्यापारिक यात्रा पर जाने का कार्यक्रम बन सकता है। अहंकार की भावना से दूर रहें। परिवार के साथ समय व्यतीत करने का अवसर मिलेगा। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। गले के रोग परेशान कर सकते हैं। 

मूलांक 3- आज आप उत्साह से परिपूर्ण रहेंगे। कार्यक्षेत्र और व्यापार में नई जिम्मेदारियां आपको मिल सकती हैं। रचनात्मक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी। मन में नए नए विचार आएंगे। नई योजनाओं पर कार्य आरंभ कर सकते हैं। व्यापार में लाभ के अवसर मिलेंगे। आपकी कार्यक्षमता में वृद्धि होगी। परिवार का सहयोग मिलेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। आपका स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। सामाजिक कार्यों में गतिविधि बढ़ सकती है। 

इसे भी पढ़ें: सितंबर इन 5 राशियों के लोग रहें बेहद सतर्क, हो सकता है भारी नुकसान

मूलांक 4- आज आपका दिन खुशनुमा रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी। आय के नए स्त्रोत विकसित हो सकते हैं। नई योजनाओं पर कार्य आरंभ कर सकते  हैं। व्यापार में लाभ के अवसर सामने आएंगे। घर-परिवार से जुड़े कार्यों में रुचि बढ़ेगी। परिवार का सहयोग मिलेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। आपका स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। 

मूलांक 5- आज आपका दिन मिला जुला असर देने वाला रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल कम ही रहेगा। विरोधियों से सावधान रहें। नई योजनाओं पर कार्य आरंभ न करें। बनते हुए कार्यों में बाधाएं आ सकती हैं। व्यापारिक यात्रा पर जाने का कार्यक्रम बन सकता है। परिवार में किसी बात पर अनबन हो सकती है। मानसिक तनाव आपको परेशान कर सकता है। वाहन के प्रयोग में सावधानी बरतें।   

मूलांक 6- आज आपका दिन खुशियों भरा रहेगा। आप सकारात्मक ऊर्जा से परिपूर्ण रहेंगे। कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। साथियों का सहयोग मिलेगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। पुराने समय से अटके हुए कार्य बन सकेंगे। परिवार का सहयोग मिलेगा। परिवार के साथ यात्रा पर जाने का कार्यक्रम बन सकता है। व्यापार में लाभ होगा। पेट के रोग आपको परेशान कर सकते हैं। खानपान पर नियंत्रण रखें। 

इसे भी पढ़ें: 31 अगस्त से इन 4 राशियों के अच्छे दिन शुरू, धन लाभ के साथ तरक्की के प्रबल योग

मूलांक 7- आज आपका दिन सामान्य रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में सावधानी से कार्य करें। बनते हुए कार्यों में बाधाएं आ सकती हैं। व्यापार में लाभ के अवसर सामने आएंगे लेकिन व्यापारिक प्रतिस्पर्धा की स्थिति से दूर रहें। कार्यक्षेत्र में नई योजनाओं पर कार्य आरंभ करने से पहले किसी अनुभवी से सलाह अवश्य कर लें। परिवार के साथ यात्रा पर जाने का कार्यक्रम बन सकता है। परिवार में किसी का स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। 

मूलांक 8- आज आपका दिन खुशनुमा रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। महत्वपूर्ण लोगों से आपकी मुलाकात संभव है। कार्यक्षेत्र और व्यापार में नई जिम्मेदारियां सौंपी जा सकती हैं। व्यापार में लाभ के अवसर सामने आएंगे। आपकी कार्यक्षमता में वृद्धि होगी। आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। परिवार का सहयोग मिलेगाा। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। आपका स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। 

इसे भी पढ़ें: मेहनती और दिल के साफ होते हैं सितंबर माह में जन्मे लोग, जानें खूबियां व कमियां

मूलांक 9- आज आपका दिन उपलब्धियों भरा हो सकता है। कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। नई योजनाओं पर कार्य आरंभ कर सकते हैं। पहले से अटके हुए कार्य बन सकेंगे। महत्वपूर्ण मामलों में सोच विचार कर निर्णय लें। विरोधियों पर विजय प्राप्त होगी। परिवार का सहयोग मिलेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। संतान पक्ष से शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। मौसम के बदलाव से आपका स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। 

[ad_2]

Source link

0 replies

Leave a Reply

Want to join the discussion?
Feel free to contribute!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *