नींद में बाधा डालता है हाथ में मौजूद यह पर्वत

[ad_1]

हाथ में सभी पर्वतों का अपना महत्व है। इन्हीं में से एक है चंद्र पर्वत। चंद्र पर्वत और इस पर बनने वाली रेखाएं व्यक्ति के जीवन के बार में अनेक संकेत देती है। ज्योतिष में चंद्रमा को मन का कारक माना गया है। ऐसे में हाथ में चंद्र पर्वत की स्थिति का संबंध सीधे व्यक्ति के मन से होता है। जानिए क्या संकेत देता है हाथ में चंद्र पर्वत। 
-हस्तरेखा में चंद्रमा पर मस्तिष्क रेखा का बहुत अधिक स्थान घेरना सही नहीं माना गया। इस स्थिति में व्यक्ति गंभीर चिंतन की ओर अग्रसर हो जाता है। ऐसा व्यक्ति छोटी-छोटी बातों को दिल से लगा लेता है और उनके बारे में सोचता रहता है। यह स्थिति व्यक्ति की नींद को बाधित भी करती है। ऐसा व्यक्ति अकेलापन बर्दाश्त नहीं कर पाता। ऐसे व्यक्ति मानसिक आघात का भी शिकार हो जाते हैं। 

यहां है हाथों में चक्र का निशान तो जल्द बनेंगे धनवान

-यदि चंद्र पर्वत पर रेखाओं का जाल है तो यह भी अच्छा संकेत नहीं है। इस पर्वत पर रेखाओं का जाल मानसिक चिंता और अस्थिरता को दर्शाता है। यात्रा के दौरान परेशानी का भी यह योग इशारा करता है।
-यदि चंद्र पर्वत पर क्रॉस का निशान है तो व्यक्ति का रुझान गूढ़ रहस्यों की ओर होता है। ऐसे व्यक्ति को पानी से बहुत डर लगता है। 
-यदि चंद्र पर्वत पर मछली का निशान है तो यह विदेश यात्रा का संकेत है। ऐसे लोग आर्थिक रूप से संपन्न होते हैं। 
-चंद्र पर्वत पर तिल अच्छा संकेत नहीं है। इस स्थिति में व्यक्ति मानसिक रूप से बेचैन रहता है। हर वक्त किसी ना किसी डर से परेशान होता रहता है। 
 (इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं तथा इन्हें अपनाने से अपेक्षित परिणाम मिलेगा। जिसे मात्र सामान्य जनरुचि को ध्यान में रखकर प्रस्तुत किया गया है।)
 

[ad_2]

Source link

0 replies

Leave a Reply

Want to join the discussion?
Feel free to contribute!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *