व्यक्ति की हथेली में अनेक रेखाएं और इनसे विभिन्न तरह के निशान बनते हैं। हाथ में बनने वाले ये निशान व्यक्ति के भाग्य को प्रभावित करते हैं। साथ ही जीवन के बारे में संकेत भी देते हैं। हस्तरेखा में एक प्रमुख चिह्न माना गया है त्रिशूल। सामान्त: त्रिशूल का यह निशान सबकी हथेली में नहीं मिलता और यह दुर्लभ किस्म का चिह्न है। हालांकि जिन लोगों के हाथ में यह चिह्न मिलता है वह बहुत ही भाग्यशाली होते हैं। त्रिशूल के इस निशान का अलग-अलग पर्वत पर असर भी अलग होता है। यदि शुक्र पर्वत पर त्रिशूल का निशान है तो इसका मतलब है कि वह व्यक्ति जीवन में सच्चा प्यार प्राप्त करता है। ऐसा व्यक्ति दूसरों की भावनाओं को समझता है और अच्छेव कामों की प्रशंसा भी करता है।
यहां हो ये निशान तो सट्टे में धन गंवा देते हैं लोग
यदि त्रिशूल का निशान चंद्र पर्वत पर है तो यह व्यक्ति को कल्पनाशील और रचनात्मक बनाता है। ऐसे व्यक्ति रोमांटिक किस्म के होते हैं। यदि हृदय रेखा के अंत में त्रिशूल बना है तो यह बहुत ही शुभ संकेत है। ज्योतिष में इसे भाग्य की निशानी माना गया है। यदि यह चिह्न बृहस्पतति पर्वत के नीचे हृदय रेखा के अंत में बने तो यह और भी शुभ है। इस तरह के लोग अन्य के मुकाबले में शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक रूप से ज़्यादा सशक्त होते हैं। धनी लोगों के हाथों में यह निशान अक्सर देखा जा सकता है। मंगल पर त्रिशूल का मतलब है कि व्यक्ति को देर और कड़ी मेहनत के बाद अत्यधिक धन की प्राप्ति होगी।
((इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं तथा इन्हें अपनाने से अपेक्षित परिणाम मिलेगा। जिसे मात्र सामान्य जनरुचि को ध्यान में रखकर प्रस्तुत किया गया है।)
Leave a Reply
Want to join the discussion?Feel free to contribute!