बहुत मुश्किल से होती है ऐसे लोगों की शादी, जानिए क्यों

[ad_1]

विवाह व्यक्ति के जीवन में प्रमुख संस्कारों में से एक है। वैवाहिक जीवन खुशहाल रहे तो परिवार स्वर्ग हो जाता है, लेकिन यदि वैचारिक मतभेद हावी हो जाएं तो फिर परिवार टूटते देर नहीं लगती। हस्तरेखा विज्ञान में व्यक्ति के वैवाहिक जीवन के बारे में भविष्यवाणी की जा सकती है। हाथ में वैवाहिक जीवन और विवाह की स्थिति के आकलन के लिए विवाह रेखा को देखा जाता है। विवाह रेखाओं की संख्या, उनकी बनावट और इन पर मौजूद चिह्न वैवाहिक जीवन का संकेत देते हैं। 
-यदि व्यक्ति के हाथ में दो विवाह रेखाएं हैं और इनमें से एक बहुत गहरी और दूसरी कमजोर हो, लेकिन यह बुध पर्वत तक विकसित हो रही हो तो दो शादियों का योग बनता है। कारण चाहे जो रहें, लेकिन व्यक्ति के जीवन में दो शादियों की संभावना रहती है।
-हस्तरेखा विज्ञान के अनुसार हाथ में यदि एक से अधिक रेखाएं हों तो इसमें से सबसे गहरी और स्पष्ट रेखा ही मान्य होती है। बाकी रेखाएं संबंधों के बिछुड़ने या टूटने की ओर इशारा करती हैं। अधिक रेखाएं तलाक, विवाहेत्तर संबंधों का संकेत देती हैं।

 Utpanna Ekadashi 2021 Vrath Katha : पढ़ें उत्पन्ना एकादशी कथा व आरती, जानें विष्णु जी को क्यों प्रिय है आज का दिन

-यदि ऊपर की ओर आती विवाह रेखा हृदय रेखा से मिल जाए अथवा विवाह रेखा पर तिल या क्रॉस का निशान बन जाए तो शादी में बहुत कठिनाइयां आती हैं। ऐसे लोगों की बहुत मुश्किल से शादी होती है। 
-यदि व्यक्ति के हाथ में विवाह रेखा स्वास्थ्य रेखा को स्पर्श करे तो जीवन में विवाह की संभावना नहीं बनती। विवाह रेखा पर एक से अधिक द्वीप या काला तिल व्यक्ति के आजीवन अविवाहित रहने का संकेत देते हैं।  
 (इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं तथा इन्हें अपनाने से अपेक्षित परिणाम मिलेगा। जिसे मात्र सामान्य जनरुचि को ध्यान में रखकर प्रस्तुत किया गया है।)

[ad_2]

Source link

0 replies

Leave a Reply

Want to join the discussion?
Feel free to contribute!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *