Hindustan Hindi News

[ad_1]

Annual Horoscope Rashifal 2022 Singh Rashi: ज्योतिषशास्त्र के अनुसार, आने वाला नया साल 2022 कुछ राशियों के लिए सफलता और आर्थिक लाभ के नए अवसर लेकर आ रहा है तो कुछ राशियों के लिए चुनौतियां। यहां हम सिंह राशि (Leo Horosocope 2022) के बारे में विस्तार से जानकारी हासिल करेंगे। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, नए साल में सिंह राशि के जातक सफलता के नए कीर्तिमान गढ़ेंगे। आगे पढ़ें बिजनेस और नौकरी से जुड़े ज्योतिष विचार-

Rashifal 2022 Singh Rashi :
नया साल आपके लिए अनुकूल वातावरण से युक्त रहेगा। आप औद्योगिक क्षेत्र में सफलता के नए कीर्तिमान स्थापित करेंगे। कई सालों से चली आ रही विपरीत परिस्थितियों में बदलाव देखने को मिलेगा। यदि आप नौकरी पेशा हैं तो पदोन्नति मिल सकती है। विरोधियों के बावजूद आपका मनोबल बना रहेगा। यदि आप कारखाना मालिक हैं तो नए साल 2022 में उत्पादन का नया रिकॉर्ड बनाएंगे। तकनीकी दिक्कतों को भी आसानी से हल कर पाएंगे। यदि आप राजनीति में हैं तो इच्छानुसार पद प्राप्त करेंगे।

संपत्ति की बात करें तो भूमि, भवन आदि के मामलों में सफलता मिलेगी। वहीं आर्थिक मामलों को लेकर घर परिवार में विवाद की स्थिति बन सकती है।  घर में फरवरी व मई महीने में मांगलिक कार्य होंगे।

स्वास्थ्य : 2022 में सिंह राशि के जातकों का स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। ठंड की शुरुआत में कुछ स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां हो सकती हैं।

यात्रा – इस साल दूर की यात्रा का योग बनेगा और अचानक तबादले से मन बेचैन हो सकता है।

प्रतियोगी परीक्षा : प्रतियोगी परीक्षाओं में भाग लेने वालों के लिए लाभवर्धक योग बन रहे हैं जो सफलता दिलाने में सहायक होंगे। मानसिक स्थिरता बनाने रखने की जरूरत होगी।

उपाय – सिंह राशि जातकों को शुभ फल प्राप्त करने के लिए गौसेवा, बिल्व वृक्ष लगाना व भगवान सूर्य की अराधना करनी चाहिए। 

[ad_2]

Source link

0 replies

Leave a Reply

Want to join the discussion?
Feel free to contribute!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *