Hindustan Hindi News

[ad_1]

Weekly Horoscope, Saptahik Rashifal: 15 अगस्त 2022, सोमवार से नया सप्ताह आरंभ हो गया है। इस सप्ताह ग्रह-नक्षत्रों में परिवर्तन का प्रभाव सभी 12 राशि वालों पर पड़ेगा। कुछ राशि वालों को इस अवधि में कष्टों का सामना करना पड़ सकता है, जबकि कुछ राशि के जातकों को लाभ होगा। पढ़ें 15-21 अगस्त तक का साप्ताहिक राशिफल-

मेष- मेष राशि वालों के लिए यह सप्ताह मिलाजुला साबित हो सकता है। कार्यस्थल पर सभी का सहयोग मिलेगा। पारिवारिक जीवन में किसी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

वृषभ- आपके लिए यह सप्ताह लाभकारी साबित हो सकता है। परिवार के किसी सदस्य से खुशखबरी मिल सकती है। किसी पुराने वाद-विवाद से मुक्ति मिल सकती है।

17 अगस्त से इन राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन, सूर्य के समान चमकेगी किस्मत

मिथुन– मिथुन राशि वालों के लिए यह सप्ताह व्यस्तता भरा रह सकता है। इस दौरान आपको विरोध का सामना करना पड़ सकता है। छोटी दूरी की यात्रा के योग बनेंगे। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा।

कर्क- कर्क राशि वालों को इस सप्ताह मिलेजुले परिणाम मिलेंगे। सप्ताह के शुरुआत में किसी प्रिय व्यक्ति से मुलाकात संभव है। इस अवधि में आपको कामकाज में अड़चनों का सामना करना पड़ सकता है।

सिंह- सिंह राशि वालों को इस सप्ताह छोटी-मोटी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। इस सप्ताह आप आत्म विश्वास से भरपूर रहेंगे। किसी काम में सफलता हासिल हो सकती है।

कन्या- कन्या राशि वालों के लिए यह सप्ताह बेहद शुभ साबित हो सकता है। इस सप्ताह आपको नौकरी या व्यापार में शुभ समाचार मिल सकता है। हालांकि इस अवधि में पैसों के मामले में सावधानी बरतें।

तुला- तुला राशि वालों के लिए यह सप्ताह खुशियों की सौगात ला सकता है। सप्ताह की शुरुआत में आपको उच्चाधिकारियों का सहयोग मिलेगा। इस अवधि में आपको किसी काम में बड़ी उपलब्धि हासिल हो सकती है।

वृश्चिक- वृश्चिक राशि वालों के लिए यह सप्ताह उतार-चढ़ाव भरा हो सकता है। इस सप्ताह आपको अपने कार्य बेहद सावधानी पूर्वक करने चाहिए। जल्दबाजी में लिए गए फैसले आपको नुकसान पहुंचा सकते हैं।

धनु- धनु राशि वालों के लिए यह सप्ताह थोड़ा चुनौती भरा हो सकता है। कार्यस्थल पर काम का बोझ आ सकता है। किसी खास व्यक्ति से मुलाकात संभव है। धन लाभ के योग बनेंगे।

मकर- इस सप्ताह प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाले जातकों को शुभ समाचार मिल सकता है। इस सप्ताह आपके ऊपर ईश्वर की असीम कृपा रहेगी। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा।

कुंभ- इस सप्ताह आपको वाणी व गुस्सा दोनों में काबू रखने की जरूरत है। घर या बाहर दोनों जगह वाद-विवाद से बचें। सप्ताह की शुरुआत में भावनाओं में बहकर फैसला न लें। छात्रों के लिए समय शुभ रहेगा।

मीन- मीन राशि वालों के लिए यह सप्ताह शुभ साबित होने वाला है। इस सप्ताह आपको सभी का सहयोग मिलेगा। किसी नए काम की शुरुआत कर सकते हैं। यात्रा के योग बनेंगे।

[ad_2]

Source link

0 replies

Leave a Reply

Want to join the discussion?
Feel free to contribute!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *