Hindustan Hindi News

[ad_1]

Numerology Horoscope 12 October 2022 : ज्योतिषशास्त्र की तरह अंक ज्योतिष से भी जातक के भविष्य, स्वभाव और व्यक्तित्व का पता लगता है। जिस तरह हर नाम के अनुसार राशि होती है उसी तरह हर नंबर के अनुसार अंक ज्योतिष में नंबर होते हैं। अंकशास्त्र के अनुसार अपने नंबर निकालने के लिए आप अपनी जन्म तिथि, महीने और वर्ष को इकाई अंक तक जोड़ें और तब जो संख्या आएगी, वही आपका भाग्यांक होगा। उदाहरण के तौर पर महीने के 3, 12 और 21 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 3 होगा। जानें कैसा रहेगा आपका 12 अक्टूबर का दिन…

मूलांक 1- आज आपका दिन व्यस्तता भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में मेहनत अधिक रहेगी। नई योजनाओं पर कार्य आरंभ कर सकते हैं। व्यापार में लाभ के अवसर सामने आएंगे। व्यापारिक यात्रा पर जाने का कार्यक्रम बन सकता है। परिवार में खुशियों का वातावरण रहेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। मौसम के बदलाव से आपका स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। संतान पक्ष से शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है।

मूलांक 2- आज आपका दिन खुशनुमा रहेगा। उत्साह से परिपूर्ण रहेंगे। कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण अनुकूल रहेगा। नई योजनाओं पर कार्य आरंभ कर सकते हैं। व्यापारिक प्रतिस्पर्धा की स्थिति से दूर रहें। व्यय की अधिकता रहेगी। मन में प्रसन्नता का भाव रहेगा। परिवार में खुशियों का वातावरण रहेगा। संतान पक्ष से शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। आपका स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

मूलांक 3- आज आपका दिन खुशनुमा रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में सकारात्मक परिणाम सामने आ सकते हैं। मन में प्रसन्नता का भाव रहेगा। कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां आपको सौंपी जा सकती हैं। व्यापार में लाभ के अवसर सामने आएंगे। धन प्राप्ति के मार्ग बनेंगे। परिवार का सहयोग मिलेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी।

मूलांक 4- आज आपका दिन सामान्य रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। व्यापार में लाभ के अवसर सामने आएंगे। परिवार का सहयोग मिलेगा। परिवार के साथ कहीं यात्रा पर जाने का कार्यक्रम बन सकता है। आपका स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। वाणी और क्रोध पर नियंत्रण रखें। धार्मिक कार्यों में समय व्यतीत होगा।

मूलांक 5- आज आपका दिन मिला जुला असर देने वाला रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में नई योजनाओं पर कार्य आरंभ न करें। बनते हुए कार्यों में बाधाएं आ सकती हैं। व्यय की अधिकता रहेगी। प्रतिस्पर्धा की स्थिति से दूर रहें। विरोधियों से सावधान रहें। परिवार का सहयोग मिलेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। वाहन और मशीनरी के प्रयोग में सावधानी बरतें। शारीरिक थकान आप पर हावी हो सकती है। 

मूलांक 6- आज आपका दिन खुशनुमा रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में आपको भाग्य का साथ मिलेगा। रचनात्मक कार्यों के प्रति आपकी रुचि बढ़ेगी। व्यापार में लाभ के अवसर सामने आएंगे। धन आगमन के मार्ग बनेंगे। कार्यक्षेत्र में आपके कार्यों को प्रशंसा मिलेगी। प्रेम संबंधों में मधुरता रहेगी। परिवार में खुशियों का वातावरण रहेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। आपका स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

मूलांक 7- आज आपका दिन सामान्य रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। एकाग्रता बनाए रखें। कार्यक्षेत्र में चली आ रहीं समस्याओं का समाधान प्राप्त होगा। व्यापार में लाभ के अवसर सामने आएंगे। कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां आपको सौंपी जा सकती हैं। परिवार का सहयोग मिलेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। आपका स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। 

मूलांक 8- आज आपका दिन उतार चढ़ाव भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में सावधानी से कार्य करें। साथियों से अनबन हो सकती है। वाणी और क्रोध पर नियंत्रण रखें। महत्वपूर्ण मामलों में कार्य आरंभ करने से पहले किसी अनुभवी से सलाह अवश्य कर लें। विरोधी सक्रिय हो सकते हैं। विवादों की स्थिति से दूर रहें। परिवार में किसी बात पर अनबन हो सकती है। मानसिक तनाव आपको परेशान कर सकता है। 

मूलांक 9- आज आपका दिन मिला जुला असर देने वाला रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल कम ही रहेगा। नई योजनाओं पर कार्य आरंभ न करें। किसी भी कार्य में जल्दबाजी न करें। जोखिमभरे मामलों में निर्णय फिलहाल टाल दें। महत्वपूर्ण मामलों में भावुकता में आकर निर्णय न लें। पारिवारिक समस्या सामने आ सकती है। मन किसी बात को लेकर परेशान हो सकता है। 

[ad_2]

Source link

0 replies

Leave a Reply

Want to join the discussion?
Feel free to contribute!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *