Hindustan Hindi News

[ad_1]

Numerology Horoscope 19 December 2022 : ज्योतिषशास्त्र की तरह अंक ज्योतिष से भी जातक के भविष्य, स्वभाव और व्यक्तित्व का पता लगता है। जिस तरह हर नाम के अनुसार राशि होती है उसी तरह हर नंबर के अनुसार अंक ज्योतिष में नंबर होते हैं। अंकशास्त्र के अनुसार अपने नंबर निकालने के लिए आप अपनी जन्म तिथि, महीने और वर्ष को इकाई अंक तक जोड़ें और तब जो संख्या आएगी, वही आपका भाग्यांक होगा। उदाहरण के तौर पर महीने के 2, 11 और 20 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 2 होगा। जानें कैसा रहेगा आपका 19 दिसंबर का दिन…

मूलांक 1- आज कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। साथियों का सहयोग मिलेगा। अधिकारियों का सानिध्य प्राप्त होगा। व्यापार में लाभ के अवसर सामने आएंगे। व्यापारिक यात्रा पर जाने का कार्यक्रम बन सकता है। परिवार का सहयोग मिलेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। संतान पक्ष से शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। आपका स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

मूलांक 2- आज आपका दिन उपलब्धियों भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। व्यापार में लाभ के अवसर सामने आएंगे। कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां आपको सौंपी जा सकती हैं। व्यय की अधिकता रहेगी। परिवार में खुशियों का वातावरण रहेगा। मौसम के बदलाव से आपका स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। अविवाहितों को विवाह प्रस्ताव प्राप्त हो सकते हैं।

Saptahik Rashifal : कल से शुरू होंगे इन राशियों के अच्छे दिन, आने वाले 7 दिन वरदान के समान

मूलांक 3- आज आपका दिन उतार चढ़ाव भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल कम ही रहेगा। नई योजनाओं पर कार्य आरंभ न करें। व्यापार में लाभ के अवसर कम ही सामने आएंगे। बनते हुए कार्यों में बाधाएं आ सकती हैं। व्यर्थ के कार्यों में समय न गवाएं। विवादों की स्थिति से दूर रहें। परिवार में किसी का स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। पेट के रोग आपको परेशान कर सकते हैं। खानपान पर नियंत्रण रखें।

मूलांक 4- आज आपका दिन व्यस्तता भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में कार्य की अधिकता रहेगी। व्यापार के सिलसिले में यात्रा पर जाने का कार्यक्रम बन सकता है। विरोधी सक्रिय हो सकते हैं। विवादों की स्थिति से दूर रहें। परिवार का सहयोग मिलेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। वाहन और मशीनरी के प्रयोग में सावधानी बरतें। पुराने मित्रों से मुलाकात संभव है।

मूलांक 5- आज आपका दिन सामान्य रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। नई योजनाओं पर कार्य आरंभ करने से पहले किसी अनुभवी से सलाह अवश्य कर लें। जोखिमभरे मामलों में निर्णय फिलहाल टाल दें। भावुकता में आकर निर्णय न लें। परिवार के साथ कहीं यात्रा पर जाने का कार्यक्रम बन सकता है। पेट के रोग आपको परेशान कर सकते हैं। खानपान पर नियंत्रण रखें।

मूलांक 6- आज कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। मन में प्रसन्नता का भाव रहेगा। कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां आपको सौंपी जा सकती हैं। व्यापार में लाभ के अवसर सामने आएंगे। नए कार्यों की शुरुआत हो सकती है। परिवार का सहयोग मिलेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। संतान पक्ष से शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। आपका स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। वाहन के प्रयोग में सावधानी बरतें।

मूलांक 7- आज आपका दिन खुशनुमा रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में आपको भाग्य का साथ मिलेगा। आय के नए साधन विकसित हो सकते हैं। नई जिम्मेदारियां आपको सौंपी जा सकती हैं। व्यय की अधिकता रहेगी। व्यापारिक प्रतिस्पर्धा की स्थिति से दूर रहें। परिवार का सहयोग मिलेगा। विवाह समारोह में शामिल होने का अवसर मिल सकता है। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। संतान पक्ष से शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। आपका स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

मूलांक 8- आज आपका दिन उतार चढ़ाव भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल कम ही रहेगा। विवादों की स्थिति से दूर रहें। वाणी और क्रोध पर नियंत्रण रखें। नई योजनाओं पर कार्य आरंभ करने से पहले किसी अनुभवी से सलाह अवश्य कर लें। परिवार में किसी का स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। मानसिक तनाव आपको परेशान कर सकता है। वाहन के प्रयोग में सावधानी बरतें।

मूलांक 9- आज आपका दिन मिला जुला असर देने वाला रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में साथियों और अधिकारियों से अनबन हो सकती है। नई योजनाओं पर कार्य आरंभ न करें। किसी भी कार्य में जल्दबाजी न करें। व्यय की अधिकता रहेगी। व्यापार में हानि हो सकती है। विरोधियों से सावधान रहें। परिवार का सहयोग मिलेगा। मानसिक तनाव आपको परेशान कर सकता है।

[ad_2]

Source link

0 replies

Leave a Reply

Want to join the discussion?
Feel free to contribute!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *