Hindustan Hindi News

[ad_1]

Numerology Horoscope 6 September 2022 : ज्योतिषशास्त्र की तरह अंक ज्योतिष से भी जातक के भविष्य, स्वभाव और व्यक्तित्व का पता लगता है। जिस तरह हर नाम के अनुसार राशि होती है उसी तरह हर नंबर के अनुसार अंक ज्योतिष में नंबर होते हैं। अंकशास्त्र के अनुसार अपने नंबर निकालने के लिए आप अपनी जन्म तिथि, महीने और वर्ष को इकाई अंक तक जोड़ें और तब जो संख्या आएगी, वही आपका भाग्यांक होगा। उदाहरण के तौर पर महीने के 2, 11 और 20 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 2 होगा। जानें कैसा रहेगा आपका 6 सितंबर का दिन…

मूलांक 1- आज कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल कम ही रहेगा। आर्थिक समस्याएं सामने आ सकती हैं। नई योजनाओं पर कार्य आरंभ न करें। जोखिमभरे मामलों में निर्णय फिलहाल टाल दें। व्यय की अधिकता रहेगी। व्यापार में लाभ के अवसर कम ही सामने आएंगे। परिवार का सहयोग मिलेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। मौसम के बदलाव से आपका स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। वाहन और मशीनरी के प्रयोग में सावधानी बरतें।

मूलांक 2- आज आपका दिन उतार चढ़ाव भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में सावधानी से कार्य करें। विवादों की स्थिति से दूर रहें। वाणी और क्रोध पर नियंत्रण रखें। नई योजनाओं पर कार्य आरंभ करने से पहले किसी अनुभवी से सलाह अवश्य कर लें। बनते हुए कार्यों में बाधाएं आ सकती हैं। परिवार में किसी बात पर अनबन हो सकती है। मौसम के बदलाव से आपका स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। मानसिक तनाव परेशान कर सकता है। 

वक्री शनि अगले महीने होने जा रहे मार्गी, इन राशि वालों के जीवन में होगी हलचल

मूलांक 3- आज आपका दिन मिला जुला असर देने वाला रहेगा। कार्यक्षेत्र में बनते हुए कार्यों में बाधाएं आ सकती हैं। व्यापार में लाभ के अवसर कम ही सामने आएंगे। व्यय की अधिकता रहेगी। भावुकता में आकर निर्णय न लें। परिवार का सहयोग मिलेगा। संतान पक्ष से शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। पुराने मित्रों से मुलाकात संभव है। मानसिक तनाव आपको परेशान कर सकता है। शारीरिक थकान हावी हो सकती है। 

मूलांक 4- आज आपका दिन खुशनुमा रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में आपको भाग्य का साथ मिलेगा। नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। पहले से अटके हुए कार्यों में सफलता मिलेगी। एकाग्रता बनाए रखें। व्यय की अधिकता रहेगी। व्यापार में लाभ के अवसर सामने आएंगे। व्यापारिक यात्रा पर जाने का कार्यक्रम बन सकता है। परिवार का सहयोग मिलेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। आपका स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। 

मूलांक 5- आज आपका दिन उतार चढ़ाव भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में सावधानी से कार्य करें। नई योजनाओं पर कार्य आरंभ न करें। जोखिमभरे मामलों में निर्णय फिलहाल टाल दें। बहस की स्थिति से दूर रहें। वाणी और क्रोध पर नियंत्रण रखें। आर्थिक हानि हो सकती है। परिवार का सहयोग मिलेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। पेट के रोग आपको परेशान कर सकते हैं। खानपान पर नियंत्रण रखें। 

शुक्र के सिंह राशि में अस्त होने के जानें ज्योतिषीय मायने, इन 4 राशियों के लोग रहें सतर्क

मूलांक 6- आज आप उत्साह से परिपूर्ण रहेंगे। कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। मन प्रसन्न रहेगा। कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां आपको सौंपी जा सकती हैं। व्यापार में लाभ के अवसर सामने आएंगे। आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी। आपकी सामाजिक ख्याति में वृद्धि होगी। परिवार का सहयोग मिलेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। मौसम के बदलाव से आपका स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। 

मूलांक 7- आज आपका दिन मिला जुला असर देने वाला रहेगा। व्यय की अधिकता रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। नई योजनाओं पर कार्य आरंभ कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां आपको सौंपी जा सकती हैं। व्यापार में अचानक लाभ के अवसर सामने आएंगे। भावुकता में आकर निर्णय न लें। परिवार का सहयोग मिलेगा। गले के रोग आपको परेशान कर सकते हैं। 

मूलांक 8- आज आपका दिन उपलब्धियों भरा रहेगा। पहले से सोचे हुए कार्य पूरे होंगे। कार्यक्षेत्र और व्यापार में पहले से चली आ रहीं समस्याओं का समाधान प्राप्त होगा। भाग्य का साथ मिलेगा। व्यापार में लाभ के अवसर सामने आएंगे। प्रेम संबंधों में मधुरता रहेगी। व्यय की अधिकता रहेगी। सामाजिक कार्यों में शामिल होने का अवसर मिल सकता है। परिवार में खुशियों का वातावरण रहेगा। आपका स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। 

सितंबर में बनने जा रहा बुधादित्य योग, इन दो ग्रहों की हलचल से इन राशियों की सुधरेगी आर्थिक स्थिति

मूलांक 9- आज आपका दिन सामान्य रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में संयम से कार्य करें। आर्थिक मामलों में सावधानी बरतें। नई योजनाओं पर कार्य आरंभ करने से पहले किसी अनुभवी से सलाह अवश्य कर लें। महत्वपूर्ण मामलों में भावुकता में आकर निर्णय न लें। हानि हो सकती है। परिवार में किसी का स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। मानसिक तनाव आपको परेशान कर सकता है। वाहन के प्रयोग में सावधानी बरतें। 

[ad_2]

Source link

If you like it, share it.
0 replies

Leave a Reply

Want to join the discussion?
Feel free to contribute!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *