DA Image

[ad_1]

Ekadashi Kab Hai : हिंदू धर्म में एकादशी का बहुत अधिक महत्व होता है। एकादशी तिथि भगवान विष्णु को समर्पित होती है। इस दिन विधि- विधान से भगवान विष्णु की पूजा- अर्चना की जाती है। एकादशी व्रत करने से मृत्यु के पश्चात मोक्ष की प्राप्ति होती है। हिंदू पंचांग के अनुसार हर माह में दो बार एकादशी तिथि पड़ती है। एक कृष्ण पक्ष में और एक शुक्ल पक्ष में। साल में कुल 24 एकादशी पड़ती हैं। जुलाई माह में 2 एकादशी पड़ रही हैं। जुलाई में आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी और सावन मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी पड़ रही हैं। आइए जानते हैं एकादशी डेट, पूजा- विधि और सामग्री की पूरी लिस्ट-

आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की एकादश- देवशयनी एकादशी : 10 जुलाई, 2022

 मुहूर्त- 

  • एकादशी तिथि प्रारम्भ – जुलाई 09, 2022 को 04:39 पी एम बजे
  • एकादशी तिथि समाप्त – जुलाई 10, 2022 को 02:13 पी एम बजे
  • व्रत पारणा टाइम- 11 जुलाई को 05:31 ए एम से 08:17 ए एम
  • पारण तिथि के दिन द्वादशी समाप्त होने का समय – 11:13 ए एम

सावन मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी- कामिका एकादशी : 24 जुलाई, 2022

मुहूर्त- 

  • एकादशी तिथि प्रारम्भ – जुलाई 23, 2022 को 11:27 ए एम बजे
  • एकादशी तिथि समाप्त – जुलाई 24, 2022 को 01:45 पी एम बजे
  • व्रत पारणा टाइम- 25 जुलाई, 05:38 ए एम से 08:22 ए एम
  • पारण तिथि के दिन द्वादशी समाप्त होने का समय – 04:15 पी एम

13 जुलाई को शुक्र करेंगे मिथुन राशि में प्रवेश, इन 4 राशियों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा

एकादशी पूजा- विधि-

  • सुबह जल्दी उठकर स्नान आदि से निवृत्त हो जाएं।
  • घर के मंदिर में दीप प्रज्वलित करें।
  • भगवान विष्णु का गंगा जल से अभिषेक करें।
  • भगवान विष्णु को पुष्प और तुलसी दल अर्पित करें।
  • अगर संभव हो तो इस दिन व्रत भी रखें।
  • भगवान की आरती करें। 
  • भगवान को भोग लगाएं। इस बात का विशेष ध्यान रखें कि भगवान को सिर्फ सात्विक चीजों का भोग लगाया जाता है। भगवान विष्णु के भोग में तुलसी को जरूर शामिल करें। ऐसा माना जाता है कि बिना तुलसी के भगवान विष्णु भोग ग्रहण नहीं करते हैं। 
  • इस पावन दिन भगवान विष्णु के साथ ही माता लक्ष्मी की पूजा भी करें। 
  • इस दिन भगवान का अधिक से अधिक ध्यान करें।

एकादशी व्रत पूजा सामग्री लिस्ट

  • श्री विष्णु जी का चित्र अथवा मूर्ति
  • पुष्प
  • नारियल 
  • सुपारी
  • फल
  • लौंग
  • धूप
  • दीप
  • घी 
  • पंचामृत 
  • अक्षत
  • तुलसी दल
  • चंदन 
  • मिष्ठान

[ad_2]

Source link

0 replies

Leave a Reply

Want to join the discussion?
Feel free to contribute!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *