Hindustan Hindi News

[ad_1]

वैदिक ज्योतिष शास्त्र में ग्रह के राशि परिवर्तन या ग्रहों की युति का विशेष महत्व है। हिंदू पंचांग के अनुसार, फरवरी के अंत में मकर राशि में त्रिग्रही, चतुर्ग्रही और पंचग्रही योग बनेगा। ग्रहों की यह शुभ घटना कम ही देखने को मिलती है। ग्रहों की युति का कुछ राशियों पर शुभ प्रभाव पड़ेगा।

किन ग्रहों से बनेगा पंचग्रही योग-

फरवरी 2022 में पांच ग्रह मकर राशि में विराजमान रहेंगे। महीने की शुरुआत में सूर्य मकर राशि में विराजमान हैं, लेकिन 13 फरवरी को सूर्य कुंभ राशि में गोचर कर जाएंगे। शनि, सूर्य, बुध, शुक्र और मंगल पंचग्रही योग का निर्माण करेंगे।  10 मार्च तक शुक्र, मंगल और शनि मकर राशि में ही रहेंगे। इसके अलावा बुध और गुरु कुंभ राशि में होंगे। 

माघ पूर्णिमा 2022 कब है? जानें शुभ मुहूर्त, महत्व और माता लक्ष्मी को प्रसन्न करने के उपाय

इन राशि वालों को होगा लाभ-

मेष- आपकी राशि के दशम यानी करियर भाव में पंचग्रही योग का निर्माण हो रहा है।इस दौरान आपको धन लाभ हो सकता है। नौकरी में तरक्की हो सकती है। आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।

वृषभ- पंचग्रही योग का निर्माण आपकी राशि के नवम यानी भाग्य भाव में हो रहा है। इसलिए इस दौरान आपको किस्मत का पूरा साथ मिलेगा। आप जिस काम में हाथ डालेंगे, उसे पूरा कर पाएंगे। व्यापारियों को मुनाफा होगा।

कुंभ संक्रांति 2022 कब है? जानिए इसका महत्व, शुभ मुहूर्त और जरूरी बातें

मीन- मीन राशि के जातकों के लिए पंचग्रही योग शुभ साबित होगा। यह योग आपकी राशि के 11 वें यानी इनकम भाव में बन रहा है। इस दौरान आपको अचानक धन लाभ हो सकता है। व्यापार में कोई नई डील फाइनल हो सकती है। व्यापार का विस्तार हो सकता है।

इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें। 

[ad_2]

Source link

If you like it, share it.
0 replies

Leave a Reply

Want to join the discussion?
Feel free to contribute!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *