Hindustan Hindi News

[ad_1]

ज्योतिष शास्त्र में राहु व केतु को पाप ग्रह माना गया है। ये भम्र फैलाने में माहिर हैं। शनिदेव कर्मफलदाता माने गए हैं। ये तीनों अप्रैल में राशि परिवर्तन कर रहे हैं। ग्रहों का राशि परिवर्तन मेष से मीन राशि तक पर प्रभाव डालेगा। 

राहु और केतु का राशि परिवर्तन-

हिंदू पंचांग के अनुसार, 12 अप्रैल 2022 को पाप ग्रह राहु और केतु का राशि परिवर्तन होने जा रहा है। वर्तमान समय में राहु वृषभ और केतु वृश्चिक राशि में गोचर कर रहे हैं। 12 अप्रैल को राहु मेष राशि में गोचर करने जा रहे हैं, जबकि केतु का प्रवेश तुला राशि में होगा।

शनि राशि परिवर्तन 2022 कब होगा-

29 अप्रैल 2022 को शनि का राशि परिवर्तन होने जा रहा है। वर्तमान में शनि मकर राशि में विराजमान हैं। 29 अप्रैल को शनि अपनी स्वराशि कुंभ में गोचर करेंगे। शनि का राशि परिवर्तन कई राशि वालों के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है। जानें राहु, केतु और शनि का राशि परिवर्तन किन राशि वालों के जीवन पर डालेगा प्रभाव-

6 अप्रैल के बाद इन 2 राशि वालों को मिलेंगे नौकरी के नए प्रस्ताव, 29 तक इन राशियों के आय में होगा सुधार

मेष- राहु का प्रवेश आपकी राशि में ही होने जा रहा है। राहु के प्रभाव से आपको कई परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। इस दौरान गुस्से पर काबू रखें। गुप्त शत्रुओं से सावधान रहने की जरूरत है। राहु को पाप ग्रह का दर्जा प्राप्त है। छाया ग्रह राहु का गोचर कुछ मामलों में भम्र की स्थिति भी बना सकता है। इसलिए इस दौरान सोच-समझकर फैसला लें।

तुला- 12 अप्रैल 2022 को केतु आपकी राशि में ही गोचर करेंगे। केतु का आपकी राशि में आना आपके लिए चुनौतियां खड़ी कर सकता है। कार्यों में बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है। वैवाहिक जीवन में उतार-चढ़ाव आ सकते हैं। मानसिक तनाव का शिकार हो सकते हैं। शोध से जुड़े लोगों को केतु गोचर काल में शुभ फलों की प्राप्ति हो सकती है। विदेश यात्रा के योग बनेंगे।

सूर्य के मीन राशि में प्रवेश करते ही इन 4 राशि वालों के जीवन में होंगे बड़े बदलाव, जानें क्या बोलें ज्योतिषाचार्य

कुंभ- शनि का अपनी स्वराशि कुंभ में गोचर होने जा रहा है। कुंभ राशि में शनि 29 अप्रैल 2022 को आएंगे। शनि का गोचर आपके लिए कुछ मामलों में लाभकारी साबित होगा, जबकि कुछ क्षेत्र में आपको मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। इस दौरान कुछ नया शुरू करना चाहते हैं तो उसमें मुश्किलें आ सकती हैं।

इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें। 

[ad_2]

Source link

0 replies

Leave a Reply

Want to join the discussion?
Feel free to contribute!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *