[ad_1]
Vastu Tips: दान पुण्य का बहुत अधिक महत्व है। हिंदु धर्म में बहुत से ऐसे त्योहार हैं, जिनमें दान पुण्य करने से लाभ होता है। दान करने की परंपरा सदियों से चली आ रही है। लेकिन इस बात का भी ध्यान रखना चाहिए कि दान करते समय कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए। दान के बारे में कहा जाता है कि दान ऐसा करो कि एक हाथ से दो तो दूसरे हाथ को पता न चल पाए। वहीं दान हमेशा सुबह पूजा पाठ करके ही करना चाहिए। लेकिन सूर्यास्त के समय दान नहीं करना चाहिए। आइए जानते हैं कौन सी चीजों को सूर्यास्त के बाद दान नहीं करना चाहिए-
दूध-दही अगर कितना भी जरूरी हो, आपको दूध का दान शाम के समय नहीं करना चाहिए। ऐसा कहा जाता है कि शाम के समय दूध का दान करने से मां लक्ष्मी नाराज होती हैं। दरअसल दूध को मां लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है। इसलिए शाम के समय दूध का दान नहीं करना चाहिए।
इसके अलावा हल्दी भी शाम के समय किसी को भी नहीं देनी चाहिए। दरअसल हल्दी को शुभ कार्यों में इस्तेमाल किया जाता है। इसके अलावा हल्दी का संबंध गुरु ग्रह से माना जाता है, क्योंकि इनकी पूजा में हल्दी का खास इस्तेमाल किया जाता है, गुरु ग्रह को धन का कारण ग्रह माना जाता है, इसलिए शाम के समय हल्दी के दान से गुरु ग्रह प्रभावित होते हैं। इसके अलावा शाम के समय पैसे भी दान नहीं करनी चाहिए। सूर्यास्त के समय धन का दान करने, घर में झाड़ू लगाने से मां लक्ष्मी का घर से निष्कासन होने लगता है।
[ad_2]
Source link
Leave a Reply
Want to join the discussion?Feel free to contribute!