Hindustan Hindi News

[ad_1]

Saptahik Rashifal Weekly Horoscope 25 September to 1st October : वैदिक ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों की चाल का विशेष महत्व होता है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल का सभी 12 राशियों पर प्रभाव पड़ता है। ग्रहों की चाल से कुछ राशि वालों को शुभ फल मिलते हैं तो कुछ राशि वालों को अशुभ फल की प्राप्ति होती है। ग्रहों की चाल से ही साप्ताहिक राशिफल का आकंलन किया जाता है। 25 सितंबर से 01 अक्टूबर 2022 का यह सप्ताह कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ रहने वाला है तो कुछ राशि वालों को सावधान रहने की आवश्यकता है। पं. राघवेन्द्र शर्मा से जानिए आने वाला सप्ताह सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा। पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल…

मेष राशि : सप्ताह के प्रारंभ में मन प्रसन्न रहेगा, परंतु बातचीत में संयत रहें। धैर्यशीलता बनाए रखने का प्रयास करें। शैक्षिक कार्यों पर ध्यान रखने की आवश्यकता है। भागदौड़ अधिक रहेगी।

वृष राशि : मन परेशान रहेगा। आत्म संयत रहें। क्रोध के अतिरेक से बचें। परिवार का साथ मिलेगा। कारोबार में सुधार होगा। लाभ के अवसर मिलेंगे। नौकरी में परिवर्तन की संभावना बन रही है।

मिथुन राशि : आशा-निराशा के भाव मन में हो सकते हैं। मन में नकारात्मक विचारों से बचें। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। शत्रुओं पर विजय मिलेगी। नौकरी में कार्यभार में वृद्धि हो सकती है।

कर्क राशि: सप्ताह के प्रारंभ में वाणी में मधुरता रहेगी, परंतु धैर्यशीलता बनाए रखने का प्रयास करें। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। संतान के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

सिंह राशि : मन में उतार-चढ़ाव रहेंगे। मन प्रसन्न रहेगा, परंतु धैर्यशीलता बनाए रखने का प्रयास करें। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। शासन-सत्ता का सहयोग भी मिल सकता है। माता का सान्निध्य मिलेगा।

कन्या राशि : मन परेशान हो सकता है। आत्म संयत रहें। पविार के साथ किसी धार्मिक यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है। मित्रों का सहयोग भी मिलेगा। भागदौड़ अधिक रहेगी। परिश्रम भी अधिक रहेगा।

तुला राशि : मन शांत तो रहेगा, परंतु आत्मविश्वास में कमी हो सकती है। आय में कमी व खर्च अधिक की स्थिति से परेशान हो सकते हैं। किसी मित्र के सहयोग से आय के साधन बन सकते हैं।

वृश्चिक राशि : आत्मविश्वास तो बहुत रहेगा परंतु अति उत्साही होने से बचें। किसी पुराने मित्र से पुन संपर्क हो सकता है। शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे

धनु राशि : संयत रहें। व्यर्थ के क्रोध, झगड़े आदि से बचें। स्वास्थ्य के प्रति भी सचेत रहें। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। भागदौड़ अधिक रहेगी। शैक्षिक कार्यों में व्यवधान आ सकते हैं।

मकर राशि : आत्मविश्वास तो बहुत रहेगा, परंतु मन में नकारात्मक विचारों का भी प्रभाव हो सकता है। संयत रहने का प्रयास करें। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी।

कुंभ राशि : मन प्रसन्न रहेगा, परंतु आत्मविश्वास में कमी रहेगी। पारिवारिक जीवन कष्टमय हो सकता है। पिता का साथ मिलेगा। कारोबार में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। मित्र का सहयोग मिलेगा।

मीन राशि : आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। शैक्षिक व बौद्धिक कार्यों में रुचि रहेगी। शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। परिवार में सुख-शांति रहेगी।

[ad_2]

Source link

0 replies

Leave a Reply

Want to join the discussion?
Feel free to contribute!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *