Hindustan Hindi News

[ad_1]

हाथ में बुध पर्वत पर बहुत सी रेखाएं मिलती हैं, लेकिन इसमें से खड़ी रेखाएं बेहद खास होती हैं। शुभ अवस्था में बुध पर्वत होना व्यक्ति का रोज नए लोगों से संपर्क को दर्शाता है। ऐसे लोग बुद्धिमान होते हैं और हमेशा नए काम को करने की रुचि रखते हैं। यदि बुध पर्वत पर कई खड़ी रेखाएं हैं तो व्यक्ति व्यापार में उच्च सफलता को प्राप्त करता है। ऐसे लोग व्यापार में असाधारण सफलता हासिल करते हैं। हालांकि ये सभी परिणाम उस स्थिति में मिलते हैं जब बुध पर्वत शुभ स्थिति में हो। ऐसे लोगों में सामजस्य की क्षमता बहुत अधिक होती है। इन लोगों में व्यापार में पूर्वानुमान का गुण पाया जाता है। 

ऐसे लोगों का यौवन तक पीछा नहीं छोड़ती गरीबी

 यदि बुध पर्वत पर एक खड़ी रेखा हो तो भी इसके शुभ परिणाम मिलते हैं। ऐसे जातक धनवान होते हैं। बुध पर्वत पर आड़ी रेखाएं वैज्ञानिक दृष्टिकोण और नए विचार को भी दर्शाती हैं। इस  तरह के लोग कुछ नया करने के लिए निरंतर जुटे रहते हैं, लेकिन यदि बुध पर्वत शुभ स्थिति में नहीं है तो आडी रेखा का अर्थ बदला जाएगा। इस स्थित में लोग स्वार्थी हो जाते हैं और ये केवल अपने मतलब की बात करते हैं। 

 (इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं तथा इन्हें अपनाने से अपेक्षित परिणाम मिलेगा। जिसे मात्र सामान्य जनरुचि को ध्यान में रखकर प्रस्तुत किया गया है।)

 

[ad_2]

Source link

If you like it, share it.
0 replies

Leave a Reply

Want to join the discussion?
Feel free to contribute!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *