[ad_1]
राशि चक्र में ग्यारहवीं राशि कुंभ है। जिसका स्वामी शनि है। कुंभ राशि के जातकों के लिए रत्न शास्त्र में बहुत से रत्न बताए गए हैं। उन सभी रत्नों में नीलम सबसे शक्तिशाली रत्न है। शनि को प्रसन्न करने के लिए ज्योतिषाचार्य नीलम रत्न धारण करने की सलाह देते हैं। इस रत्न धारण करने से मनुष्य के बिगड़े हुए काम भी बनने लगते हैं।
कुंभ राशि के पुरुष के लिए-
ज्योतिषाचार्य कुंभ राशि के पुरुषों को जमुनिया धारण करने की सलाह देते हैं। यह रत्न कुंभ राशि के पुरुषों के लिए बेहद भाग्यशाली माना जाता है। जमुनिया रत्न धारण करने से कुंभ राशि के पुरुषों की तार्किक क्षमता और एकाग्रता बढ़ जाती है। यह उन्हें शांतिपूर्वक और तर्कपूर्ण सोचने की क्षमता को बढ़ावा देता है। इस रत्न को धारण करने से बहुत सारी शारीरिक और मानसिक बीमारियों से छुटकारा मिलता है। कुंभ राशि के जातकों को अनिद्रा, चिंता ,सिर दर्द जैसी बीमारियों को दूर करने के लिए जमुनिया रत्न धारण करने की सलाह दी जाती है।
ये भी पढ़ें- आखिर किस कारण छूट जाते हैं पुराने साथी, इस राशि के लोग होते हैं सबसे कम विश्वसनीय
कुंभ राशि की महिलाओं के लिए-
कुंभ राशि की महिलाओं के लिए हरे रंग का रत्न पन्ना बेहद भाग्यशाली होता है। इस रत्न को धारण करने से उनमें बौद्धिक क्षमता का विकास तेजी से होने लगता है। यह रत्न प्रेम संबंधों में सुधार लाने में मदद करता है। इस रत्न को धारण करने से गर्भवती महिलाएं को प्रसव पीड़ा के दौरान होने वाले मानसिक तनाव में कमी आती है। इस रत्न को धारण करने से वित्तीय लाभ होता है।
कुंभ राशि के जातक के लिए भाग्यशाली रत्न-
कुंभ राशि के जातकों के लिए नीलम सबसे अच्छा रत्न है। यह बुरी और नकारात्मक ऊर्जा हो को दूर रखने में मदद करता है। इस रत्न को धारण करने से वैवाहिक जीवन में उत्पन्न होने वाली हर बाधा दूर हो जाती है। नीलम रत्न, शनि को प्रसन्न करने के लिए पहना जाता है।
इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।
[ad_2]
Source link
Leave a Reply
Want to join the discussion?Feel free to contribute!