Hindustan Hindi News

[ad_1]

साल 2023 कुछ दिनों बाद शुरू होने जा रहा है। ज्योतिष गणनाओं के अनुसार साल 2023 में कई ग्रहों का राशि परिवर्तन होना है। ग्रहों के राशि परिवर्तन का मानवीय जीवन में प्रभाव पड़ता है। कुछ राशि वालों को शुभ तो कुछ राशि वालों को अशुभ फल की प्राप्ति होती है। 2023 कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ रहेगा तो कुछ राशि वालों को विशेष सावधान रहने की आवश्यकता है। आइए जानते हैं, साल 2023 किन राशियों के लिए शुभ रहेगा और किन राशि वालों को सावधान रहने की आवश्यकता है- 

मेष राशि- मन अशांत रहेगा। व्यर्थ के क्रोध व वाद-विवाद से बचें। माता-पिता का साथ मिलेगा। परिवार में सुख-शांति रहेगी। शैक्षिक कार्यों में कुछ सुधार तो होगा, परंतु सचेत रहें।

वृष राशि- आशा-निराशा के भाव मन में हो सकते हैं। नौकरी में कार्य क्षेत्र में परिवर्तन की संभावना बन रही है। परिश्रम अधिक रहेगा। कला या संगीत के प्रति रुझान बढ़ सकता है। यात्रा लाभप्रद रहेगी।

मिथुन राशि- वाणी में सौम्यता रहेगी। आत्मविश्वास भी बहुत रहेगा, परंतु फिर भी संयत रहें। धैर्यशीलता बनाए रखने का प्रयास करें। कारोबार की स्थिति संतोषजनक रहेगी। यात्रा पर जा सकते हैं।

कर्क राशि- मन परेशान रहेगा। आत्मविश्वास में कमी रहेगी। धैर्यशीलता में कमी रहेगी। आत्मसंयत रहें। माता-पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। शैक्षिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ेगी।

2023 में चार बड़े ग्रहों के परिवर्तन से हर व्यवस्था पर होगा व्यापक असर, ज्योतिषाचार्य से जानें अपनी राशि का हाल

सिंह राशि- मन प्रसन्न रहेगा। आत्मविश्वास भी भरपूर रहेगा। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। कारोबार में लाभ में वृद्धि होगी। परंतु भागदौड़ भी अधिक रहेगी। वाहन सुख में वृद्धि हो सकती है।

कन्या राशि- मन में शांति व प्रसन्नता रहेगी। आत्मविश्वास भी बहुत रहेगा। कारोबार में विस्तार के लिए निवेश हो सकता है। बातचीत में संतुलित रहें। कारोबार में भागदौड़ अधिक रहेगी।

तुला राशि- वाणी में सौम्यता रहेगी। आत्मविश्वास भी भरपूर रहेगा, परंतु अति उत्साही होने से बचें। धैर्यशीलता बनाए रखने के प्रयास करें। व्यर्थ के वाद-विवाद से बचें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

वृश्चिक राशि- मन अशांत रहेगा। आत्मसंयत रहें। व्यर्थ के क्रोध व वाद-विवाद से बचें। माता-पिता का सान्निध्य मिल सकता है। घर-परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। नौकरी में परिवर्तन के योग बन रहे हैं।

धनु राशि- मन में निराशा व असंतोष हो सकता है। धैर्यशीलता में कमी भी हो सकती है। संयत रहें। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान पर जा सकते हैं। खर्चों में वृद्धि होगी। पिता का सहयोग मिल सकता है।

मकर राशि- मन प्रसन्न रहेगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी, परंतु संयत रहें। व्यर्थ के क्रोध से बचें। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। भागदौड़ अधिक रहेगी। रहन-सहन अव्यवस्थित रहेगा।

Saptahik Rashifal : आने वाला सप्ताह इन राशियों के जीवन में लाएगा खुशियां ही खुशियां, धन की होगी बरसात, पढ़ें राशिफल

कुंभ राशि- आत्मविश्वास बहुत रहेगा। परंतु मन में नकारात्मक विचारों से बचें। वाणी के प्रभाव में वृद्धि होगी। किसी मित्र के सहयोग से कारोबार के अवसर मिल सकते हैं। संतान सुख में वृद्धि होगी।

मीन राशि- मन में शांति व प्रसन्नता रहेगी। पठन-पाठन में रुचि रहेगी। शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। शासन-सत्ता का सहयोग मिलेगा। आय में वृद्धि होगी।

[ad_2]

Source link

0 replies

Leave a Reply

Want to join the discussion?
Feel free to contribute!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *