Hindustan Hindi News

[ad_1]

बुध देव को  बुद्धि, तर्क, संवाद, गणित, चतुरता और मित्रता का कारक ग्रह कहा जाता है। बुध देव को राजकुमार भी कहा जाता है। बुध के शुभ होने पर जहां व्यक्ति को शुभ फल की प्राप्ति होती है तो वहीं अशुभ होने पर कई तरह की समस्याओं की सामना करना पड़ता है। बुध देव 10 सितंबर को कन्या राशि में वक्री होने जा रहे हैं। ज्योतिष में ग्रहों के वक्री होने को बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। बुध देव के कन्या राशि में वक्री होने से कुछ राशि वालों के अच्छे दिन शुरू हो जाएंगे तो कुछ राशि वालों को विशेष सावधान रहने की आवश्यकता है। आइए जानते हैं बुध देव के वक्री होने से कैसा रहेगा सभी राशियों का हाल। पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल…

मेष राशि- मन में उतार-चढ़ाव रहेंगे। संतान सुख में वृद्धि होगी। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। नौकरी में परिवर्तन के योग बन रहे हैं। कार्यक्षेत्र में भी परिवर्तन हो सकता है। आय में वृद्धि होगी।

वृष राशि- आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। पठन-पाठन में रुचि बढ़ेगी। लेखनादि बौद्धिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ सकती है। आय में वृद्धि होगी। दाम्पत्य सुख में वृद्धि होगी। वस्त्र आदि पर खर्च बढ़ेंगे।

मिथुन राशि- मन में नकारात्मकता का प्रभाव हो सकता है। आलस्य की अधिकता रहेगी। संयत रहें। कारोबार में वृद्धि होगी। कुछ कठिनाई भी आ सकती है। माता-पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

कर्क राशि- आत्मविश्वास बहुत रहेगा, परंतु स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। चिकित्सीय खर्च बढ़ सकते हैं। कार्यक्षेत्र में परिश्रम अधिक रहेगा। कारोबार में वृद्धि होगी। नौकरी में विदेश यात्रा के अवसर मिल सकते हैं।

सिंह राशि- मन परेशान रहेगा। आत्म संयत रहें। बातचीत में संतुलन बनाए रखें। कारोबार में परिवर्तन की संभावना बन रही है। परिश्रम अधिक रहेगा। किसी मित्र का सहयोग भी मिल सकता है।

17 सितंबर से इन 3 राशि वालों का सूर्य के समान चमकेगा भाग्य, 1 महीने तक सूर्यदेव की रहेगी कृ

कन्या राशि- मन परेशान रहेगा। आत्मविश्वास में कमी रहेगी। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। कार्य क्षेत्र में वृद्धि होगी। आय में वृद्धि होगी। वाहन सुख की प्राप्ति होगी।

तुला राशि- मानसिक शांति तो रहेगी, लेकिन आत्मविश्वास में कमी रहेगी। बातचीत में संतुलित रहें। रोजगार में सुधार होगा। कारोबार में विस्तार के लिए पिता से धन की प्राप्ति हो सकती है।

वृश्चिक राशि- मन प्रसन्न रहेगा। आत्म विश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। संतान सुख में वृद्धि होगी। धर्म के प्रति श्रद्धा भाव बढ़ेगा। नौकरी के लिए परीक्षा व साक्षात्कार आदि कार्यों में सफलता मिलेगी।

धनु राशि- आत्मविश्वास तो बहुत रहेगा, परंतु मन परेशान हो सकता है। परिवार के साथ किसी धार्मिक यात्रा पर जाने का कार्यक्रम बन सकता है। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा।

मकर राशि- आत्मविश्वास भरपूर रहेगा, परंतु परेशान भी हो सकते हैं। संयत रहें। क्रोध से बचें। वाणी का प्रभाव बढ़ेगा। कारोबार में वृद्धि होगी। पिता का साथ मिलेगा। लाभ के अवसर मिलेंगे।

कुंभ राशि- मन अशांत हो सकता है। संयत रहें। व्यर्थ के क्रोध व वाद-विवाद से बचें। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। शैक्षिक कार्यों में सुधार होगा। शैक्षिक कार्यों के लिए विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं।

मीन राशि- आशा-निराशा के भाव मन में आ सकते हैं। कारोबार में सुधार होगा, परंतु परिश्रम अधिक रहेगा। परिवार का साथ मिलेगा। रुके हुए धन की प्राप्ति होगी। वाहन के रख-रखाव पर खर्च बढ़ेंगे।

[ad_2]

Source link

0 replies

Leave a Reply

Want to join the discussion?
Feel free to contribute!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *