Hindustan Hindi News

[ad_1]

Shukra Gochar 2022 Effect on Zodiac Signs: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में शुक्र को प्रेम, सुख-समृद्धि, धन व ऐश्वर्य आदि का कारक माना गया है। शुक्र करीब 23 दिनों में एक राशि से दूसरी राशि में प्रवेश करते हैं। शुक्र ने 18 अक्टूबर 2022, मंगलवार को रात 09 बजकर 24 मिनट पर तुला राशि पर प्रवेश कर चुके हैं। इससे पहले शुक्र अपनी नीच राशि कन्या में थे। अब शुक्र 11 नवंबर रात 08 बजकर 20 मिनट पर वृश्चिक राशि में प्रवेश करेंगे। जानें शुक्र गोचर का आपके जीवन पर क्या पड़ेगा प्रभाव-

इसे भी पढ़ें: दिवाली पर इन 3 राशियों पर मांं लक्ष्मी की रहेगी विशेष कृपा, क्या आपकी राशि भी है शामिल?

मेष- शुक्र गोचर आपके लिए सफलता दायक साबित होगा। इस दौरान आपको कार्य में तरक्की मिलेगी। अविवाहितों का विवाह तय हो सकता है। कार्यों में सफलता हासिल होगी।

वृषभ- शुक्र का प्रभाव आपके लिए मिला-जुला रहने वाला है। इस दौरान किसी वजह से पारिवारिक तनाव बढ़ सकता है। गुप्त शत्रुओं से सावधान रहें। कोर्ट-कचहरी के मामले बाहर ही सुलझा लें।

मिथुन– मिथुन राशि वालों के लिए शुक्र गोचर किसी वरदान से कम नहीं है। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाले जातकों को सफलता हासिल होगी। वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा। भाई-बहन के सहयोग मिलेगा।

कर्क- कर्क राशि वालों के लिए शुक्र गोचर कामयाबी प्रदान कर सकता है। भवन या वाहन की खरीदारी कर सकते हैं। सुखद समाचार की प्राप्ति हो सकती है। महिलाओं के लिए भी यह गोचर लाभकारी साबित होगा।

इसे भी पढ़ें: चार दिन बाद शनि होंगे मकर राशि में मार्गी, इन 5 राशि वालों के जीवन में आएंगी खुशियां

सिंह- सिंह राशि वालों के लिए शुक्र गोचर अच्छे दिन लेकर आएगा। इस अवधि में साहस व पराक्रम में वृद्धि होगी। धार्मिक कार्यों में रूचि बढ़ेगी। इस दौरान आप सही फैसले लेने में सफल रहेंगे। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा।

कन्या– कन्या राशि वालों के लिए शुक्र गोचर खुशखबरी ला सकता है। इस दौरान आपको आर्थिक उन्नति मिल सकती है। अटका हुआ धन वापस मिल सकता है। वाद-विवाद से निपटारा हो सकता है।

तुला– तुला राशि वालों के लिए शुक्र गोचर लाभकारी रहने वाला है। इस दौरान आपको किस्मत का पूरा साथ मिलेगा। वैवाहिक जीवन में मिठास घुलेगी। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाले जातकों को शुभ समाचार मिल सकता है।

वृश्चिक- वृश्चिक राशि वालों के लिए शुक्र का प्रभाव बड़ा अप्रत्याशित रहेगा। कई बार बनते हुए काम आखिरी समय पर बिगड़ सकते हैं, लेकिन अंत में सफलता हासिल होगी। सुख-सुविधाओं में खर्च होगा। सेहत पर विशेष ध्यान दें।

इसे भी पढ़ें: दिवाली के अगले दिन सूर्यग्रहण, पढ़ें ग्रहण से जुड़ी हर छोटी-बड़ी डिटेल

धनु– धनु राशि वालों के लिए शुक्र का प्रभाव अच्छा रहेगा। इस दौरान आप जिस काम में हाथ डालेंगे उसे पूर्ण करेंगे। किसी नए काम की शुरुआत कर सकते हैं। करियर के लिए भी यह गोचर लाभकारी रहने वाला है।

मकर– मकर राशि वालों के लिए यह गोचर किसी वरदान से कम नहीं है। नौकरी में स्थान परिवर्तन की संभावना है। जमीन-जायदाद से जुड़े मसले हल होंगे। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। यह गोचर आपके लिए पूर्ण रूप से लाभकारी साबित होगा।

कुंभ- कुंभ राशि के जातकों के लिए शुक्र का प्रभाव उन्नति देगा। इस दौरान आपको मित्रों का सहयोग मिलेगा। आकस्मिक धन लाभ के योग बनेंगे। व्यापारियों के लिए भी यह गोचर लाभकारी साबित होने वाला है। सेहत अच्छी रहेगी।

इसे भी पढ़ें: 13 नवंबर को एक साथ ये दो बड़े ग्रह मचाएंगे हलचल, इन 6 राशि वालों को धन लाभ के प्रबल संकेत

मीन- मीन राशि वालों के लिए शुक्र का प्रभाव मिलाजुला रहने वाला है। इस दौरान आपको उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। सेहत पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा। कोर्ट-कचहरी के मामलों को बाहर ही सुलझाना समझदारी रहेगी।

 

[ad_2]

Source link

0 replies

Leave a Reply

Want to join the discussion?
Feel free to contribute!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *