Hindustan Hindi News

[ad_1]

Horoscope Rashifal Tomorrow 12 December 2021 : वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। हर राशि का स्वामी ग्रह होता है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आकंलन किया जाता है। 12 दिसंबर को रविवार है और इस दिन विधि- विधान से सूर्य देव की पूजा- अर्चना की जाती है। प. राघवेंद्र शर्मा से जानिए 12 दिसंबर, 2021 को किन राशि वालों को होगा लाभ और किन राशि वालों को रहना होगा सावधान। पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल…

मेष राशि- मन परेशान हो सकता है। पठन-पाठन में रुचि बढ़ सकती है। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान पर जा सकते हैं। माता के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। धार्म‍िक कार्यक्रम में ह‍िस्‍सा ले सकते हैं। क्रोध एवं आवेश की अधिकता रहेगी। बातचीत में संयत रहें। म‍ित्रों से भेंट होगी।

मंगल, बुध और शुक्र ने किया राशि परिवर्तन, दिसंबर माह के शेष 19 दिन इन 5 राशियों के लिए वरदान के समान

वृष राशि- क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा के मनोभाव हो सकते हैं। किसी मित्र के सहयोग से रोजगार के अवसर मिल सकते हैं। आय के साधन बनेंगे। स्‍वास्‍थ्‍य के प्रति सचेत रहें। जीवनसाथी को स्‍वास्‍थ्‍य विकार हो सकते हैं। माता से धन प्राप्‍ति हो सकती है। लंबी यात्रा के योग बन रहे हैं। सुखद पर‍िणाम म‍िलेंगे।

मिथुन राशि- आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। मानसिक शान्ति‍ के लिए प्रयास करें। परिवार का साथ मिलेगा। नौकरी में कार्यक्षेत्र में व्यवधान आ सकते हैं। धैर्यशीलता में कमी रह सकती है। अति उत्‍साही होने से बचें। लंबे समय से चले आ रहे व‍िवाद से न‍िजात मि‍लने की उम्‍मीद है। क्रोध पर न‍ियंत्रण रखें।

कर्क राशि- सन्तान सुख में बढ़ोतरी होगी। कारोबार का ध्यान रखें। सेहत में लापरवाही ना बरतें। आय में वृद्धि होगी, लेकिन खर्च भी बढ़ सकते हैं। किसी मित्र के सहयोग से रोजगार के साधन बन सकते हैं। शैक्ष‍िक कार्यों में सफलता के योग बन रहे हैं। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।

बुध और सूर्य की युति से बनेगा बुधादित्य योग, इन 4 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन

सिंह राशि- पठन-पाठन में रुचि रहेगी। नौकरी में परिवर्तन के योग बन रहे हैं। किसी दूसरे स्थान पर परिवार से दूर रहना पड़ सकता है। धार्मिक स्‍थान की यात्रा पर जा सकते हैं। वस्‍त्र उपहार में प्राप्‍त हो सकते हैं। ससुराल पक्ष से सहयेाग म‍िलेगा। तरक्‍की के मार्ग प्रशस्‍त होंगे।

कन्या राशि- आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे। नौकरी में कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। परिश्रम अधिक रहेगा। रहन-सहन कष्टमय हो सकता है। किसी भवन या सम्‍पत्‍ति में निवेश कर सकते हैं। खर्चें में वृद्धि होगी। कार्यभार में वृद्धि होगी। मानसिक शांति रहेगी। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा।

तुला राशि- संयत रहें। व्यर्थ के क्रोध से बचें। बातचीत में सन्तुलित रहें। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। पिता के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। कुटुम्‍ब की किसी बुजुर्ग महिला से धन प्राप्‍ति के योग बन रहे हैं। परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। पठन-पाठन में रुचि रहेगी। व‍िवादों से बचने का प्रयास करें।

152 दिनों तक कुंभ राशि में रहकर इन राशियों का भाग्य बदलेंगे गुरु, देखें क्या आप पर भी मेहरबान हैं देवगुरु बृहस्पति

वृश्चिक राशि- क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा के भाव मन में हो सकते हैं। आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। परिवार में आपसी वाद-विवाद से बचें। वस्‍त्र उपहार में प्राप्‍त हो सकते हैं। स्‍वास्‍थ्‍य के प्रति सचेत रहें। माता के स्‍वास्‍थ्‍य को लेकर भी कुछ च‍िंताएं बढ़ सकती हैं। उच्‍चाध‍िकार‍ियों से संबंध खराब हो सकते हैं।

धनु राशि- बौद्धिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ सकती है। किसी सम्पत्ति पर विवाद की स्थिति बन सकती है। सचेत रहें। पिता का सानिध्य मिलेगा। खर्चों की अधिकता रहेगी। दाम्‍पत्‍य सुख में वृद्धि होगी। किसी मित्र के सहयोग से नौकरी के अवसर मिल सकते हैं। मान-सम्‍मान में वृद्धि होगी।

मकर राशि- मन प्रसन्न रहेगा। पिता का सानिध्य मिलेगा। कारोबार में निवेश कर सकते हैं। भाई-बहनों से भी आर्थिक सहयोग मिल सकता है। परिवार में सुख-शांति रहेगी। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। वाहन सुख में वृद्धि होगी। मानसिक शांति रहेगी। लाभ के अवसरों में बढ़ोतरी के योग हैं।

बदल गया है इन 5 राशियों का भाग्य, 29 दिसंबर तक बरसेगी बुध देव की कृपा, देखें क्या आपकी राशि भी है शामिल

कुंभ राशि- वाणी में मधुरता रहेगी। फिर भी आत्मसंयत रहें। खर्चों में अधिकता रहेगी। वाहन के रख-रखाव पर खर्च बढ़ सकते हैं। नौकरी में तरक्‍की के अवसर मिल सकते हैं। परिश्रम की अधिकता रहेगी। संतान सुख में वृद्धि होगी। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। धन की प्राप्‍ति होगी।

मीन राशि- मानसिक शान्ति‍ रहेगी। घर-परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। किसी पैतृक सम्पत्ति की प्राप्ति‍ हो सकती है। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। आत्‍मविश्वास में वृद्धि होगी, लेकिन धैर्यशीलता में कमी आएगी। आत्‍मसंयत रहें। परिवार की समस्‍या परेशान कर सकती हैं।

[ad_2]

Source link

0 replies

Leave a Reply

Want to join the discussion?
Feel free to contribute!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *