2022: वृष राशि को मिलेगा वाहन सुख, नौकरी मे यह होगा

[ad_1]

वर्ष के प्रारंभ में मन अशांत रहेगा। 15 जनवरी से माता के स्वास्थ्य में सुधार होगा। परंतु नौकरी में कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी भी मिल सकती है। परिश्रम भी अधिक रहेगा। वाणी की मधुरता बनाए रखने के प्रयास करें। 26 फरवरी के बाद कार्यों में कठिनाइयां आ सकती हैं। 27 मार्च से शैक्षिक कार्यों में सुधार होगा। 12 अप्रैल के बाद नौकरी में स्थान परिवर्तन की संभावना बन रही हैं। तरक्की के योग भी बन रहे हैं। आय में वृद्धि होगी। लेखनादि बौद्धिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ सकती है। बौद्धिक कार्यों से आय के साधन भी बन सकते हैं। वाहन सुख में वृद्धि हो सकती है। परिवार में सुख-शांति रहेगी। 29 अप्रैल से नौकरी में शासन-सत्ता का सहयोग मिलेगा। परंतु माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। परिवार से अलग भी रहना पड़ सकता है। खर्चों में कमी आ सकती है। नौकरी में परिवर्तन के अवसर भी मिल सकते हैं। 13 जुलाई के बाद परिवर्तन की संभावना बन रही है। परंतु परिवार के स्वास्थ्य का भी ध्यान रखें। चिकित्सीय खर्च बढ़ सकते हैं।

जानिए, मेष राशि के लिए कैसा रहेगा साल 2022

उपाय-
1. प्रतिदिन प्रातः सिद्धकुन्जिका स्तोत्र का पाठ करें।
2. प्रत्येक मंगलवार के दिन सूर्यास्त के पश्चात हनुमान चालीसा का पाठ करें तथा हनुमान जी का गुड़ और भुने हुए चने का भोग लगाएं। यह भोग बंदरों को या सांड को खिला दें। स्वयं न खाएं।
3. प्रतिदिन प्रातः आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ कर तांबे के लोटे में जल भरकर उसमें थोड़े से चावल, चीनी या गुड़ तथा लाल चंदन का चूरा डालकर भगवान सूर्य को अर्पित कर दें।
(ये जानकारियां धार्मिक आस्थाओं और लौकिक मान्यताओं पर आधारित हैं, जिसे मात्र सामान्य जनरुचि को ध्यान में रखकर प्रस्तुत किया गया है।) 

[ad_2]

Source link

0 replies

Leave a Reply

Want to join the discussion?
Feel free to contribute!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *