13 अप्रैल 2022 तक कुंभ राशि में रहेंगे देवगुरु बृहस्पति, इन राशियों को धन लाभ व सफलता के योग

[ad_1]

वैदिक ज्योतिष में किसी भी ग्रह के राशि परिवर्तन, अस्त व उदय होने का असर सीधा 12 राशियों पर पड़ता है। गुरु 22 फरवरी 2022 को कुंभ राशि में अस्त होने जा रहे हैं और 23 मार्च 2022 तक इसी अवस्था में रहेंगे। गुरु अस्त का 5 राशियों को विशेष लाभ मिलेगा।

वैदिक ज्योतिष में गुरु को शुभ फलदायी ग्रह माना गया है। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, जन्म कुंडली में गुरु ग्रह की स्थिति शुभ होने पर व्यक्ति को हर क्षेत्र में सफलता हासिल होती है। गुरु की कमजोर स्थिति से जातक को मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। गुरु धनु व मीन राशि के स्वामी ग्रह हैं। यह कर्क राशि में उच्च व शनिदेव की राशि मकर में नीच के माने जाते हैं।

26 जनवरी तक इन राशि वालों के बनेंगे बिगड़े काम, रहेगी मंगलदेव की कृपा

गुरु की कृपा से होता है लाभ-

गुरु को धन-संपदा, सुख, शिक्षा, धार्मिक कार्य, भाई, पुण्य व दान आदि का कारक माना जाता है। देवगुरु बृहस्पति 27 नक्षत्रों में से पुनर्वसु, विशाखा और पूर्वा भाद्रपद नक्षत्र के स्वामी हैं। कहते हैं कि जिस व्यक्ति पर गुरु ग्रह की कृपा होती है, उस व्यक्ति को किसी चीज की कमी नहीं रहती है। 

गुरु अस्त का इन राशियों को मिलेगा लाभ-

गुरु ग्रह की इस स्थिति से मेष, मिथुन, सिंह और तुला राशि वालों के लिए शुभ रहने वाली है। गुरु के प्रभाव से इन राशियों के जातकों को व्यापार में लाभ और करियर में तरक्की के प्रबल योग बनेंगे। इस दौरान कोई नई जिम्मेदारी भी मिल सकती है। 

इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें। 

[ad_2]

Source link

0 replies

Leave a Reply

Want to join the discussion?
Feel free to contribute!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *