DA Image

[ad_1]

29 जनवरी को भौतिक सुख, वैवाहिक सुख, भोग-विलास, शौहरत, कला, प्रतिभा, सौन्दर्य, रोमांस, काम-वासना और फैशन-डिजाइनिंग आदि का कारक ग्रह शुक्र वक्री अवस्था से मार्गी अवस्था में आ जाएंगे। शुक्र, वृष और तुला राशि के स्वामी होते हैं और मीन इनकी उच्च राशि है, जबकि कन्या इनकी नीच राशि है। शुक्र मार्गी होकर कुछ राशि वालों पर विशेष कृपा कर रहे हैं। शुक्र के शुभ होने पर मां लक्ष्मी की भी विशेष कृपा प्राप्त होती है। आइए जानते हैं शुक्र के मार्गी होने से किन राशियों का भाग्योदय होने जा रहा है…

मिथुन राशि- 

  • शुक्र का मार्गी होना आपके लिए लाभकारी साबित होगा।
  • इस दौरान आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी।
  • परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा।
  • पार्टनर के साथ संबंध मधुर होंगे।
  • गोचर काल में समस्याओं का समाधान मिलेगा।
  • सेहत संबंधी समस्या कम होगी और करियर में तरक्की मिलने के योग बनेंगे।

शनि के अस्त होते ही उदय हो गया है इन 3 राशियों का भाग्य, देखें क्या आप भी हैं इस लिस्ट में शामिल

सिंह राशि- 

  • आपके लिए शुक्र का मार्गी होना अनुकूल रहने वाला है।
  • इस दौरान आप भूमि या वाहन खरीद सकते हैं।
  • जमीन में निवेश से अच्छा फायदा मिल सकता है।
  • धार्मिक कार्यों का हिस्सा बनेंगे।
  • पार्टनर की सलाह से धन लाभ हो सकता है।
  • वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा।

बुध और शुक्र की वक्री चाल से ये 4 राशि वाले बचकर पार करें समय, धन- हानि के संकेत

कन्या राशि- 

  • शुक्र के मार्गी होने से आपका जीवन खुशियों से भर जाएगा।
  • इस दौरान भाई-बहन के साथ संबंध मजबूत होंगे।
  • मुश्किलों का सामना अच्छे से करेंगे।
  • धन संबंधी समस्याओं से मुक्ति मिलेगी।
  • परिवार के साथ समय अच्छा गुजरेगा।
  • प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे लोगों को शुभ समाचार मिल सकता है।

गुरु कृपा से आने वाले 89 दिनों तक ये राशि वाले मनाएंगे जश्न, देखें क्या आप भी हैं इस लिस्ट में शामिल

धनु राशि- 

  • शुक्र का मार्गी होना आपके लिए लाभकारी साबित होगा।
  • इस दौरान गुप्त शत्रुओं से मुक्ति मिलेगी।
  • कार्यक्षेत्र में सफलता पाने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है, लेकिन सफलता हासिल होगी।
  • पार्टनर के साथ समय अच्छा बीतेगा।
  • धन- लाभ होगा।
  • परिवार के सदस्यों का सहयोग प्राप्त होगा।

(इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)

 

[ad_2]

Source link

0 replies

Leave a Reply

Want to join the discussion?
Feel free to contribute!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *