Hindustan Hindi News

[ad_1]

Shukra Gochar 2022: धन, संपत्ति, ऐश्वर्य व वैभव आदि के कारक शुक्र गोचर का ज्योतिष शास्त्र में विशेष महत्व है। शुक्र राशि परिवर्तन 31 अगस्त को शाम करीब साढ़े चार बजे होगा। शुक्र ग्रह 31 अगस्त को कर्क राशि से निकलकर सिंह राशि में प्रवेश करेंगे। शुक्र इस राशि में 24 सितंबर तक रहेंगे। शुक्र का राशि परिवर्तन कई राशि वालों के लिए अहम माना जा रहा है। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, शुक्र गोचर से कुछ राशियों को धन लाभ के साथ करियर में तरक्की हासिल हो सकती है। इसके साथ ही भाग्योदय भी हो सकता है। जानें इन राशियों के बारे में-

मेष– मेष राशि वालों के लिए यह गोचर काफी लाभकारी माना जा रहा है। इस राशि के जातकों को इस अवधि में धन लाभ हो सकता है। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाले जातकों को सफलता हासिल हो सकती है। सेहत में सुधार होगा।

इसे भी पढ़ें: सितंबर का महीना इन राशियों के लिए साबित होगा लकी, जानें आपके जीवन पर क्या पड़ेगा प्रभाव

वृषभ– वृषभ राशि के जातकों के लिए यह गोचर लाभकारी साबित हो सकता है। तरक्की के नए रास्ते खुलेंगे। मान-सम्मान में वृद्धि हो सकती है। आय में वृद्धि के योग बनेंगे।

सिंह– सिंह राशि के जातकों के लिए राशि परिवर्तन काफी अहम साबित हो सकता है। करियर में आने वाली बाधाएं दूर होंगी। रुके हुए काम पूरे होंगे। सेहत में सुधार होगा। लंबे समय से चली आ रही आर्थिक परेशानियां खत्म होंगी।

इसे भी पढ़ें: इस 100 साल पुराने गणेश मंदिर में पूरी होती है प्रेमी जोड़ों की अधूरी प्रेम कहानी

मीन– मीन राशि के जातक इस अवधि में काम में बिजी रह सकते हैं। इस अवधि में धन लाभ के योग बनेंगे। यात्राओं से लाभ मिलेगा। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए यह समय बेहद शुभ रहेगा।

इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें। 

 

[ad_2]

Source link

0 replies

Leave a Reply

Want to join the discussion?
Feel free to contribute!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *