Hindustan Hindi News

[ad_1]

Chanakya Niti for life: महान अर्थशास्त्री व शिक्षाविद आचार्य चाणक्य ने अपनी किताब नीति शास्त्र में जीवन से जुड़े कई पहलुओं का जिक्र किया है। चाणक्य नीतियां मनुष्य को जीवन की सच्चाई से अवगत कराती हैं। आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में व्यक्ति अपने पर्सनल व प्रोफेशनल लाइफ के बीच तालमेल नहीं बिठा पाता है। बिजी होने के कारण लोग अक्सर अपनी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों को किसी और को सौंप देते हैं। आचार्य चाणक्य ने उन दो लोगों का जिक्र किया है जिन्हें आप जिम्मेदारी सौंप सकते हैं। अगर व्यक्ति में दो तरह के गुण हैं तो व्यक्ति पर भरोसा किया जा सकता है। जानें चाणक्य के अनुसार, जिम्मेदारी सौंपने से पहले व्यक्ति में किन दो चीजों को देखना चाहिए-

धन से बढ़कर हैं ये तीन चीजें, खो देने पर वापस पाना होता है मुश्किल

ज्ञानी-

चाणक्य कहते हैं कि काम सौंपने से पहले व्यक्ति को परखना चाहिए। चाणक्य कहते हैं कि अगर ज्ञानी व्यक्ति को जिम्मेदारी सौंपी जाए तो वे उसे जिम्मेदारी के साथ निभाते हैं। ज्ञानी व्यक्ति की प्रतिष्ठा दांव पर होती है। अगर वह सही तरीके से अपनी जिम्मेदारी नहीं निभाएंगे तो उनकी छवि भी खराब होगी। अज्ञानी व्यक्ति को जिम्मेदारी सौंपना खुद को मुश्किल डालने के समान है।

छल कपट रहित-

जिसके मन में छल कपट न हो वह व्यक्ति अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाता है। जिसके मन में छल कपट होगा वो इंसान कभी जिम्मेदारियों को सही नहीं निभाएगा। ऐसे में जिम्मेदारी हमेशा ऐसे व्यक्ति को सौंपनी चाहिए जिसके मन में किसी भी तरह का लालच न हो। 

[ad_2]

Source link

0 replies

Leave a Reply

Want to join the discussion?
Feel free to contribute!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *