Hindustan Hindi News

[ad_1]

 What to Buy on Dhanteras 2022: हर साल कार्तिक कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी को धनतेरस का त्योहार मनाया जाता है। इस साल धनतरेस 12 और 23 अक्टूबर दो दिन मनाया जाएगा। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, धनतेरस की पूजा 22 अक्टूबर को ही सर्वमान्य है जबकि खरीदारी दोनों दिन की जा सकती है।

काशी में दो दिन मनेगा धनतेरस, ज्योतिषाचार्य से जानें दोनों दिन के शुभ मुहूर्त 

धनतेरस के दिन नई चीजें खरीदने का महत्व-

धनतेरस के दिन सोना-चांदी, धनिया, झाड़ू और नई चीजों को खरीदने का खास महत्व शास्त्रों में वर्णित है। इस दिन शुभ मुहूर्त में खरीदारी करने से मां लक्ष्मी, भगवान कुबेर व भगवान धनवंतरी प्रसन्न के प्रसन्न होने की मान्यता है। धनतेरस पर बहुत लोग बर्तनों की खरीदारी करते हैं। धनतेरस पर खरीदे गए बर्तनों को अमृत कलश के समान माना जाता है। लेकिन क्या आप जानके हैं कि धनतरेस पर खरीदे बर्तनों में आप कौन-सी चीजों को डालकर ला सकते हैं।

बर्तनों में ला सकते हैं ये तीन चीजें-

धनतेरस के दिन अगर आप कोई बर्तन खरीद रहे हैं तो उसमें जल भरकर ला सकते हैं। इसके अलावा उसमें दूध या शहद भी ला सकते हैं। बर्तनों में सात प्रकार के अनाज लाना भी शुभ माना गया है। जैसे जौ, सफेद तिल, काला चना, मूंग, धान या मसूर दाल आदि ला सकते हैं।

दिवाली के दिन बस करें ये एक काम, प्रसन्न होंगी मां लक्ष्मी व पितृदेव, यहां पढ़ें यमदीप की कथा

धनतेरस पर कैसे बर्तन न खरीदें-

धनतेरस के दिन स्टील या प्लास्टिक के बर्तन खरीदने से बचना चाहिए। इस दिन पीतल या किसी शुद्ध धातु से बने बर्तन ही खरीदने चाहिए। स्टील को लोहे और कार्बन के मिश्रण से बनाया जाता है। इसलिए इसे अशुद्ध धातु माना गया है।

 

[ad_2]

Source link

0 replies

Leave a Reply

Want to join the discussion?
Feel free to contribute!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *