Hindustan Hindi News

[ad_1]

Guru Margi 2022:  देवगुरु बृहस्पति को धन, वैभव, ऐश्वर्य, रोमांस व सुख-संपदा आदि का कारक माना गया है। ज्योतिष शास्त्र में गुरु ग्रह की स्थिति का विशेष महत्व होता है। वर्तमान में गुरु ग्रह मीन राशि में गोचर कर रहे हैं। गुरु 29 जुलाई को मीन राशि में वक्री हुए थे। अब 24 नवंबर 2022 को फिर से मार्गी होंगे। जानें इस अवधि में किन राशियों के लोग रहें सतर्क-

मेष राशि- मेष राशि वालों के लिए गुरु ग्रह की वक्री स्थिति परेशानियों का कारण बन सकती है। गुरु के मार्गी होने पर आपके सेहत का विशेष ध्यान रखने की जरूरत है। किसी भी काम में जल्दबाजी न करें। 

कुंभ राशि वालों पर चल रहा शनि साढ़ेसाती का सबसे कष्टकारी चरण, जानें कब मिलेगी मुक्ति

सिंह राशि- सिंह राशि वालों के गुरु ग्रह की वक्री स्थिति कष्टकारी साबित हो सकती है। इस दौरान आपको कार्यस्थल पर चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। आपके स्वभाव में बदलाव हो सकते हैं। जीवनसाथी के साथ तालमेल बिठाने में दिक्कत आ सकती है।

वृश्चिक राशि– गुरु ग्रह के मार्गी होने तक आपको धन संबंधी कार्यों में विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है। संयम बरतें। इस अवधि में मित्रों का पूर्ण सहयोग मिलेगा। भवन या वाहन की खरीदारी कर सकते हैं।

24 सितंबर को इन 5 राशियों को धन वर्षा के प्रबल संकेत, सालों बाद बन रहे कई राजयोग

गुरु ग्रह को मजबूत करने के उपाय-

गुरु ग्रह की स्थिति शुभ करने के लिए गुरुवार का दिन बेहद शुभ माना गया है। इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करनी चाहिए। पीली चीजों का दान करना चाहिए।

इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें। 

[ad_2]

Source link

0 replies

Leave a Reply

Want to join the discussion?
Feel free to contribute!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *