Hindustan Hindi News

[ad_1]

ऐप पर पढ़ें

Lord Shiva Favorite Zodiacs Horoscope: ज्योतिषशास्त्र में वर्णित प्रत्येक राशि का फेवरिट देवता भी होता। यानी सभी राशियों के व्यक्तियों पर अलग-देवताओं की कृपा रहती है। माना जाता है  कि ऐसा ग्रह-गोचर के संयोग से होता है। सनातन धर्म को मानने वालों में भगवान शिव की पूजा का विशेष महत्व होता है। कहा जाता है कि भगवान शिव को एक लोटा जल अर्पण करने से ही सभी समस्याओं का हल मिल जाता है। साथ व्यक्ति भौतिक मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। शास्त्रों में कहा गया है कि भगवान शिव भक्तों से बहुत ही आसानी से प्रसन्न हो जाते हैं और उनपर कृपा करते हैं। तभी तो देवाधिदेव महादेश शिव को भोलेनाथ कहा जाता है। भगवान शिव की उपासना व पूजा के लिए सोमवार का दिन सबसे उत्तम माना गया है, लेकिन लोग किसी भी दिन शिवलिंग का जलाभिषेक कर सकते हैं। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, 12 में से 3 ऐसी राशियां हैं जिन पर देवों के देव भगवान महादेव की कृपा रहती है। आइए जानते हैं कौन सी हैं ये राशिया-


मेष (Aries): 

ज्योतिष में 12 राशियों में पहली राशि मेष है। इस राशि के स्वामी मंगल हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, भगवान शिव को यह राशि अतिप्रिय है। भगवान शिव की कृपा से इस राशि वालों को ज्यादातर कामों में सफलता मिलती है। इस राशि के जातक सुख-सुविधाओं भरा जीवन बिताते हैं। मेष राशि के जातकों को हर सोमवार को भगवान शंकर का जलाभिषेक करना चाहिए। खास बात यह है इस राशि के लोगों को हुनमान जी की पूजा उपासना का भी विशेष लाभ मिलता है।

Surya Gochar 2023: माह का सबसे बड़ा राशिपरिवर्तन 13 फरवरी को, इन राशियों की चमकेगी किस्मत

मकर (Capricorn): 

ज्योतिष के जानकारों के अनुसार, मकर राशि पर भी भगवान शंकर की कृपा बनी रहती है। इस राशि पर भगवान शंकर के अलावा शनिदेव की भी कृपादृष्टि बनी रहती है। मान्यता है कि मकर राशि वालों के लिए भगवान शंकर की उपासना करना लाभकारी रहता है। इन्हें हर सोमवार को जलाभिषेक करना चाहिए। भगवान शिव की कृपा होने से इस राशि वालों को भाग्यशाली माना जाता है।

कुंभ (Aquarius): 

कुंभ राशि भगवान शिव को अतिप्रिय है। ज्योतिष में कुंभ राशि के स्वामी ग्रह शनिदेव माने गए हैं। शनिदेव के साथ-साथ इस राशि पर भगवान शिव की कृपा बनी रहती है। इस राशि के जातकों के लिए भगवान शंकर की अराधना करना फलदायी माना गया है।

Disclaimer : इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें। 

[ad_2]

Source link

0 replies

Leave a Reply

Want to join the discussion?
Feel free to contribute!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *