Hindustan Hindi News

[ad_1]

ऐप पर पढ़ें

Lucky Zodiac Signs of Feb 2023: फरवरी महीने में बुध, सूर्य और शुक्र का राशि परिवर्तन होगा। सूर्य और बुध मकर राशि में आकर विशेष योग का निर्माण करेंगे। इस माह होने वाले ग्रह-गोचर का प्रभाव सभी 12 राशियों पर पड़ेगा। ज्योतिष में सभी राशियों की अपनी विशेषताएं और लक्षण निर्धारित हैं जिससे किसी व्यक्ति के व्यक्तित्व के बारे में अंदाज लगाया जा सकता है। ऐसे में ज्योतिषशास्त्र में जरा भी भरोसा रखने वाले लोगों के लिए यह जानना काफी दिलचस्प होगा कि इस महीने नाम लकी राशियों में शुमार है या नहीं। यदि आप लकी राशि में आते हैं तो आने वाला समय आपके लिए कैसा रहेगा ? आगे देखिए-

फरवरी 2023 महीने की 5 लकी राशियां:

मेष राशि:

यह माह आपके लिए सफलता लेकर आएगा। माह के आरंभ में आपको भाग्य का साथ मिलेगा।  कार्यक्षेत्र में आपके कार्यों को प्रशंसा मिलेगी। बदलाव हो सकता है। व्यापार में लाभ के अवसर सामने आएंगे। संपत्ति से जुड़े मामलों में सफलता मिलेगी। अहंकार की भावना से दूर रहें। व्यापारिक यात्रा पर जाना हो सकता है। आपकी सामाजिक ख्याति में वृद्धि होगी। विरोधियों से सावधान रहें। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। अविवाहितों को विवाह प्रस्ताव प्राप्त हो सकते हैं। 

मिथुन राशि:

यह माह शुभ परिणाम देने वाला रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में मेहनत से किए गए कार्यों में सफलता मिलेगी।  प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को शुभ समाचार मिल सकता है। वाहन सुख में वृद्धि होगी। माह के मध्य में आर्थिक लाभ हो सकता है। आय के अतिरिक्त स्रोत बनेंगे। संचित धन में वृद्धि होगी। आपकी सामाजिक ख्याति में वृद्धि होगी। माह के मध्य में परिवार में किसी का स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। माह के अंत में वाहन के प्रयोग में सावधानी बरतें।

यह भी पढ़ें- Surya Gochar 2023: माह का सबसे बड़ा राशिपरिवर्तन 13 फरवरी को, मेष, मिथुन, सिंह और तुला राशियों की चमकेगी किस्मत


सिंह राशि:

इस माह आपको भाग्य का साथ मिलेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा।  माह के आरंभ में कोई रुका हुआ कार्य पूरा होगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में साथियों का सहयोग मिलेगा। अधिकारियों द्वारा आपके कार्यों की प्रशंसा होगी। आपकी सामाजिक ख्याति में वृद्धि होगी। व्यापारिक मामलों में सफलता मिलेगी। संपत्ति से जुड़े विवाद सुलझ सकते हैं। माह के मध्य में घर-परिवार में किसी बात पर अनबन हो सकती है। वाणी और क्रोध पर नियंत्रण रखें। 

तुला राशि:

यह माह आपके लिए खुशनुमा रहेगा। निवेश के अवसर मिल सकते हैं।  व्यापार में लाभ के अवसर सामने आएंगे। कारोबार को विस्तार दे सकते हैं। उन्नति के अवसर मिल सकते हैं। घर-परिवार में मांगलिक कार्यक्रम हो सकते हैं। पुराने मित्रों से मुलाकात संभव है। संपत्ति से जुड़े विवादों का हल मिल सकता है। पैतृक संपत्ति की प्राप्ति में आ रही अड़चनें दूर होंगी। बेरोजगारों को रोजगार के अवसर मिल सकते हैं। माह के मध्य में परिवार में खुशियों का कोई समाचार प्राप्त हो सकता है। माह के अंत में उदर विकार आपको परेशान कर सकते हैं। 


मीन राशि:

यह माह आपके लिए खुशनुमा रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में नई उपलब्धियां मिल सकती हैं।  बेरोजगारों को रोजगार के अवसर मिल सकते हैं। कार्यक्षेत्र में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। व्यापार में लाभ के अवसर सामने आएंगे। प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिल सकती है। संतान पक्ष से शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। माह के मध्य में कार्यक्षेत्र में बदलाव हो सकता है। आय के नए स्रोत बन सकते हैं। माह के अंत में परिवार के साथ कहीं यात्रा पर जाने का कार्यक्रम बन सकता है। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। परिवार के साथ समय व्यतीत करने का अवसर मिलेगा।  

[ad_2]

Source link

0 replies

Leave a Reply

Want to join the discussion?
Feel free to contribute!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *