Hindustan Hindi News

[ad_1]

नवरात्रि के दौरान अष्टमी और नवमी तिथि पर कन्या पूजन का विशेष महत्व होता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार कन्या पूजन करने से मां दुर्गा की विशेष कृपा प्राप्त होती है। इस साल 3 अक्टूबर, 2022 को अष्टमी और 4 अक्टूबर 2022 को नवमी तिथि है। इन दोनों तिथियों पर कन्या पूजन किया जाता है। आज इस लेख के माध्यम से हम आपको बताएंगे कन्या पूजन सामग्री की पूरी लिस्ट….

कन्या पूजन सामग्री की पूरी लिस्ट

  • जल- सबसे पहले कन्याओं के पैर धोएं जाते हैं। कन्याओं के पैर धोने के लिए साफ जल रख लें। आप गंगाजल से भी कन्याओं के पैर धो सकते हैं।
  • साफ कपड़ा- कन्याओं के पैर धोने के बाध पैरों को पोछने के लिए एक साफ कपड़ा रख लें।
  • रोली- कन्याओं के माथे पर तिलक लगाने के लिए।
  • चावल (अक्षत)- कन्याओं के माथे में अक्षत भी लगाएं।
  • कलावा- कन्याओं को तिलक लगाने के बाद उनके हाथ में कलावा भी बांधें।
  • पुष्प- कन्याओं पर पुष्प भी चढ़ाएं। 
  • चुन्नी- कन्याओं को उढ़ाने के लिए चुन्नी की जरूरत भी होती है।
  • फल- आप अपने इच्छानुसार फल कन्याओं को खिला सकते हैं।
  • मिठाई- कन्याओं के लिए मिठाई भी ले लें।
  • भोजन सामग्री- हलुवा, पूड़ी, चने, आदि कन्याओं के लिए भोजन सामग्री।

मकर, कुंभ, धनु, मिथुन, तुला वाले शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या से मुक्ति के लिए दशहरा के दिन करें ये छोटा सा उपाय

कन्याओं को दक्षिणा देना न भूलें…

  • कन्या पूजन के बाद कन्याओं को दक्षिणा देने का विशेष महत्व होता है। कन्याओं को दक्षिणा देने से मां दुर्गा की विशेष कृपा प्राप्त होती है।

[ad_2]

Source link

0 replies

Leave a Reply

Want to join the discussion?
Feel free to contribute!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *