Hindustan Hindi News

[ad_1]

Numerology Horoscope 18 August 2022 : ज्योतिषशास्त्र की तरह अंक ज्योतिष से भी जातक के भविष्य, स्वभाव और व्यक्तित्व का पता लगता है। जिस तरह हर नाम के अनुसार राशि होती है उसी तरह हर नंबर के अनुसार अंक ज्योतिष में नंबर होते हैं। अंकशास्त्र के अनुसार अपने नंबर निकालने के लिए आप अपनी जन्म तिथि, महीने और वर्ष को इकाई अंक तक जोड़ें और तब जो संख्या आएगी, वही आपका भाग्यांक होगा। उदाहरण के तौर पर महीने के 2, 11 और 20 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 2 होगा। जानें कैसा रहेगा आपका 18 अगस्त का दिन…

इसे भी पढ़ें: जन्माष्टमी के पूजन सामग्री में इन चीजों को करें शामिल, पूरी होंगी मन की मुरादें

मूलांक 1- आज आपकी रुचि रचनात्मक कार्यों के प्रति बढ़ेगी। कार्यक्षेत्र और व्यापार में आप उत्साह से कार्य करेंगे। वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। साथियों का सहयोग मिलेगा। अधिकारियों का सानिध्य प्राप्त होगा। नई योजनाओं पर कार्य आरंभ कर सकते हैं। व्यापार में  लाभ के अवसर सामने आएंगे। व्यापारिक यात्रा पर जाने का कार्यक्रम बन सकता है। परिवार में खुशियों का वातावरण रहेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। 

मूलांक 2- आज आपका दिन खुशनुमा रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में आपको भाग्य का साथ मिलेगा। साथियों का सहयोग मिलेगा। अधिकारियों का सानिध्य प्राप्त होगा। नई योजनाओं पर कार्य आरंभ कर सकते हैं। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। व्यापार में लाभ के अवसर सामने आएंगे। परिवार में खुशियों का वातावरण रहेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। संतान पक्ष से शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। आपका स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। 

मूलांक 3- आज आपका दिन मिला जुला असर देने वाला रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल कम ही रहेगा। हानि हो सकती है। मन में निराशा का भाव रह सकता है। आर्थिक स्थितियां आपके अनुकूल कम ही रहेंगी। व्यर्थ के कार्यों में समय न गवाएं। विरोधी सक्रिय हो सकते हैं। परिवार का सहयोग मिलेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। पेट के रोग आपको परेशान कर सकते है। खानपान पर नियंत्रण रखें। 

मूलांक 4- आज कार्यक्षेत्र और व्यापार में आपको भाग्य का साथ मिलेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। नई योजनाओं पर कार्य आरंभ कर सकते हैं। विवादों की स्थिति से दूर रहें। परिवार में किसी बात पर अनबन हो सकती है। मानसिक तनाव आपको परेशान कर सकता है। पुराने मित्रों से मुलाकात संभव है। वाहन के प्रयोग में सावधानी बरतें। 

इसे भी पढ़ें: जन्माष्टमी पूजन में जरूर शामिल करें ये चीजें, बाल गोपाल की होगी असीम कृपा

मूलांक 5- आज आपका दिन उपलब्धियों भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। साथियों का सहयोग मिलेगा। अधिकारियों का सानिध्य प्राप्त होगा। नई योजनाओं पर कार्य आरंभ कर सकते हैं। आर्थिक मामलों में सावधानी बरतें। व्यापार में लाभ के अवसर मिलेंगे, लेकिन व्यय की अधिकता रहेगी। परिवार का सहयोग मिलेगा। बेरोजगारों को रोजगार के अवसर मिल सकते हैं। आपका स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।  

मूलांक 6- आज आपका दिन उपलब्धियों भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण अनुकूल रहेगा। व्यापार में लाभ के अवसर सामने आएंगे। आर्थिक लाभ के अवसर मिलेंगे। महत्वपूर्ण लोगों से आपकी मुलाकात हो सकती है। आपकी कार्यक्षमता में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में आपके कार्यों को सराहना मिलेगी। व्यय की अधिकता रहेगी। परिवार का सहयोग मिलेगा। माता पिता का आशीर्वाद प्राप्त होगा। आपका स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। 

मूलांक 7- आज आपका दिन उतार चढ़ाव भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में सावधानी से कार्य करें। विवादों की स्थिति से बचें। वाणी और क्रोध पर नियंत्रण रखें। नई योजनाओं पर कार्य आरंभ करने से पहले किसी अनुभवी से सलाह अवश्य कर लें। विरोधी सक्रिय हो सकते हैं। व्यापार में लाभ के अवसर कम ही सामने आएंगे। प्रतिस्पर्धा की स्थिति से दूर रहें। मौसम के बदलाव से आपका स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। 

इसे भी पढ़ें: अगर आप 18 अगस्त को मना रहे हैं कृष्ण जन्माष्टमी, तो जान लें ये जरूरी बातें

मूलांक 8- आज आपका दिन सामान्य रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में सावधानी बरतें। नई योजनाओं पर कार्य आरंभ न करें। महत्वपूर्ण मामलों में निर्णय लेने से पहले किसी अनुभवी से सलाह अवश्य कर लें। व्यापार में लाभ के अवसर कम ही सामने आएंगे। आर्थिक मामलों में लेनदेन में सावधानी बरतें। परिवार का सहयोग मिलेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। पुराने मित्रों से मुलाकात संभव है। 

मूलांक 9- आज आपका दिन खुशनुमा रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। भावुकता में आकर महत्वपूर्ण मामलों में निर्णय न लें। कार्यक्षेत्र में साथियों का सहयोग मिलेगा। बदलाव के अवसर सामने आएंगे। निवेश करना चाहते हैं तो किसी अनुभवी से सलाह अवश्य कर लें। व्यापार में लाभ के अवसर मिलेंगे, लेकिन प्रतिस्पर्धा की स्थिति से दूर रहें। परिवार का सहयोग मिलेगा। आपका स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। 

[ad_2]

Source link

0 replies

Leave a Reply

Want to join the discussion?
Feel free to contribute!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *