Hindustan Hindi News

[ad_1]

ऐप पर पढ़ें

नया साल आने में अब कुछ दिन ही बाकी हैं। साल 2023 में कई ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति में परिवर्तन होगा। जिसका प्रभाव सभी 12 राशियों पर पड़ेगा। लेकिन नए साल 2023 में छाया ग्रह राहु से पांच राशियों के लोग सबसे ज्यादा प्रभावित होंगे। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, शनि के बाद राहु को सबसे धीमी गति का ग्रह माना गया है। राहु हमेशा वक्री यानी उल्टी चाल ही चलता है। साल 2023 के अक्टूबर महीने में राहु देवगुरु बृहस्पति के स्वामित्व वाली राशि मीन में प्रवेश कर जाएगा। जानें राहु राशि परिवर्तन से किन राशियों के लोग होंगे सबसे ज्यादा प्रभावित-

साल 2023 में इन राशि वालों को करियर में मिलेगी अपार सफलता, क्या आपकी राशि भी है शामिल

मेष राशि– मेष राशि वालों के लिए राहु ग्रह मुश्किलें खड़ी कर सकता है। काम में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। वाद-विवाद से दूरी बनाकर रखें। रिश्तों में परेशानी आ सकती है।

वृषभ राशि- वृषभ राशि के जातक इस अवधि में अपनी सेहत का पूरा ध्यान रखें। बेवजह के खर्चों पर लगाम लगाएं। इस अवधि में आप मानसिक रूप से परेशान  हो सकते हैं। मेहनत के अनुरूप परिणाम हासिल नहीं होंगे।

तुला राशि- तुला राशि वालों को इस अवधि में धन के मामले में सावधानी बरतने की जरूरत है। पार्टनर के साथ अनबन हो सकती है। धन हानि के संकेत हैं। कारोबार में नुकसान होने की संभावना है।

मकर राशि– मकर राशि वालों के जीवन में पारिवारिक समस्याएं आ सकती हैं। घर में तनाव का माहौल बन सकता है। विवाहित जातकों की जीवनसाथी के साथ अनबन हो सकती है। आर्थिक मोर्चे पर परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

मीन राशि- मीन राशि के जातकों को राहु गोचर से धन लाभ तो होगा लेकिन उतना ही व्यर्थ में पैसा खर्च भी होगा। परिवार से दूरी बनेगी। सेहत का ध्यान रखें। जीवनसाथी की भावनाओं को नजरअंदाज न करें।

इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें। 

 

[ad_2]

Source link

0 replies

Leave a Reply

Want to join the discussion?
Feel free to contribute!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *