Rashi Parivartan 2022 : मकर संक्रांति पर सूर्यदेव अपने पुत्र शनिदेव की राशि में करेंगे प्रवेश, पुण्य फल में वृद्धि करेगा इन चीजों का दान

[ad_1]

Surya Rashi Parivartan 13 February 2022 : ज्योतिषशास्त्र में ग्रहों का राशि परिवर्तन काफी महत्वपूर्ण माना गया है। व्यक्ति की कुंडली में मौजूद ग्रहों के साथ ही समय-समय पर होने वाले ज्योतिषीय परिवर्तनों का असर भी राशिफल में देखने को मिलता है। यही कारण हैं कि हर सप्ताह, दिन व माह का राशिफल अलग रहता है। सूर्य एक ऐसा ग्रह है जिसका सभी राशियों पर असर देखने को मिलता है। सूर्य का स्थान व्यक्ति का भाग्य और उसकी प्रतिष्ठा तय करता है। इनके शुभ-अशुभ प्रभाव से किसी की किस्मत चमक जाती है तो किसी के जीवन में मायूसी आ जाती है। ग्रहों के अधिपति सूर्य देव 13 फरवरी 2022 को शनि की स्वराशि कुंभ में प्रवेश करने जा रहे हैं। कुंभ राशि में देवगुरु बृहस्पति पहले से विराजमान हैं और 9 फरवरी को अस्त हो चुके हैं। सूर्य का यह गोचर वर्ष में 12 बार होता है। विभिन्न राशियों के जातकों पर इसका अलग-अलग प्रभाव पड़ता है। जानिए सूर्य के राशि परिवर्तन से किन 5 राशियों को शुभ फल मिलने की संभावना है-

1- मिथुन राशि: 

सूर्य के इस राशि परिवर्तन से मिथुन राशि वालों को भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। इस राशि के जातकों के धन और प्रॉपर्टी में इजाफा होगा। आर्थिक स्थिति मजबूती हो जाएगी। हर तरफ बात बनती नजर आएगी। तरक्‍की और मान-सम्‍मान मिलेगा। पारिवारिक जीवन भी खुशहाल रहेगा। 

2- मेष राशि: 

सूर्य के इस राशि परिवर्तन से मेष राशिवालों को कारोबार में बड़ा लाभ हो सकता है। कोई महत्‍वपूर्ण डील फाइनल हो सकती है। निवेश के लिए अच्‍छा समय है। राजनीति में सक्रिय लोगों को बड़ा पद मिल सकता है। धन के भंडार वृद्धि होगी। जातक जॉब में हो या बिजनेस में हों, तरक्‍की जरूर होगी। 

3- कर्क राशि: 

 कर्क राशि के जातकों को व्यापार और राजनीति में जबरदस्‍त सफलता मिल सकती है। इसके अलावा पुरानी बीमारियों से निजात मिलेगी। यह समय उन्‍हें खूब धन लाभ भी कराएगा। विवाह योग्य जातकों को खुशखबरी मिल सकती हैं। 

4- कुंभ राशि: 

सूर्य के इस राशि परिवर्तन से कुंभ राशि वालों को आकस्मिक धन मिलेगा। रुका हुआ धन वापस मिलेगा। जो भी कार्य करेंगे, उसमें सफलता मिलेगी।  परिवार और समाज में आपकी छवि निखरेगी। आय के नए स्त्रोत भी बढ़ेंगे। पारिवारिक माहौल सुखद और व्यवस्थित रहेगा। विदेश में काम करने का अवसर प्राप्त हो सकता है। 

5- वृश्चिक राशि: 

सूर्य के इस राशि परिवर्तन से वृश्चिक वालों को जॉब-बिजनेस में तरक्‍की कराएगा। विदेश से भी पैसा मिलेगा। प्रमोशन मिलने के योग हैं। नए ऑफर मिलेंगे जो बेहद फायदेमंद साबित होंगे। नया काम शुरू करने के लिहाज से भी अच्छे दिन रहेंगे। जहां पैसा लगाएंगे, फल मिलेगा। जो चीजें खरीदने की योजना लंबे समय से बना रहे थे, वे खरीद पाएंगे। 

(इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें। )

[ad_2]

Source link

0 replies

Leave a Reply

Want to join the discussion?
Feel free to contribute!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *