[ad_1]
ग्रहों का राशि परिवर्तन हरेक के भाग्य पर व्यापक असर डालता है। इनके शुभ- अशुभ प्रभाव से किसी की किस्मत चमक जाती है तो किसी के जीवन में मायूसी आ जाती है। हाल में गुरु ग्रह ने राशि बदलकर कुंभ में प्रवेश किया है। इस बदलाव पांच राशियों के लिए बेहद फलदायी और शुभ होने जा रहा है। ज्योतिषाचार्य विवेक गैरोला के मुताबिक
मेष, मिथुन, सिंह, तुला और वृश्चिक के लिए गुरु का राशि परिवर्तन सफलताओं से भरपूर रहने वाला है। आने वाले चार महीनों में इन पांचों राशियों के सितारे चमकते रहेंगे। गुरु इन राशियों के करियर, आर्थिक, पारिवारिक हर पहलू पर सकारात्मक असर डालेगा।
– मेष राशि वालों के लिए गुरु ग्रह का राशि परिवर्तन खुशियों की भरमार लेकर आएगा। इन्हें हर कार्य में सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। निवेश सफल होगा। धन के भंडार वृद्धि होगी। जातक जॉब में हो या बिजनेस में हों, तरक्की जरूर होगी।
– मिथुन राशि के जातकों के धन और प्रॉपर्टी में वृद्धि होगी। आने वाले चार महीने जश्न वाले होंगे। आर्थिक स्थिति मजबूती हो जाएगी। हर तरफ बात बनती नजर आएगी। तरक्की और मान-सम्मान मिलेगा। पारिवारिक जीवन भी खुशहाल रहेगा।
– मुश्किल में फंसे सिंह राशि के जातकों के अच्छे दिन शुरू हो गए हैं। घर, भूमि और गाड़ी का सपना पूरा होगा। सभी के सहयोग से काम पूरे होंगे। जिस चीज की जरूरत होगी, उसकी उपलब्धता होगी। सामाजिक कद बढ़ेगा। समाज में सराहे जाएंगे।
जानिए क्या है सिंदूरदान, क्यों बोला जाता है यह मंत्र
– तुला राशि के जातकों का करियर रफ्तार पकड़ेगा। तरक्की के मौके मिलेंगे। मनपसंद नौकरी मिल सकती है। कहीं से पैसा मिलेगा। रुका हुआ काम चल पड़ेगा। व्यापारिक दृष्टिकोण से हर तरफ सफलता ही दिख रही है।
– वृश्चिक राशि के लोगों के लिए प्रमोशन मिलने के जबरदस्त चांस हैं। आर्थिक मामले सुलझेंगे। नया काम शुरू करने के लिहाज से भी अच्छे दिन रहेंगे। जहां पैसा लगाएंगे, फल मिलेगा। जो चीजें खरीदने की योजना लंबे समय से बना रहे थे, वे खरीद पाएंगे।
[ad_2]
Source link
Leave a Reply
Want to join the discussion?Feel free to contribute!