Hindustan Hindi News

[ad_1]

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जब कोई ग्रह राशि परिवर्तन करता है तो उसका प्रभाव सीधा मानव जीवन पर पड़ताहै। साल 2022 में कई बड़े ग्रहों का गोचर होना है। शनि को कर्मफलदाता माना गया है। शनि वर्तमान में मकर राशि में गोचर कर रहे हैं। 29 अप्रैल 2022 को शनि कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे। मकर व कुंभ राशि शनिदेव की राशि मानी जाती है। शनिदेव करीब 30 साल बाद फिर से कुंभ राशि में गोचर करने वाले हैं। शनि 26 मार्च 2022 को उदित हुए हैं। जानें शनि गोचर व उदित होने से किन राशियों पर होगी शनिदेव की विशेष कृपा-

मेष– आपकी राशि के दशम भाव (कर्म, करियर, जॉब और व्यापार) में शनि उदित हुए हैं। इसलिए आपकी कुंडली में राज योग का निर्माण हो रहा है। जिससे आपको राजसत्ता की प्राप्ति हो सकती है। इस दौरान राजनीति से जुड़े लोगों को बड़ा पद मिल सकता है।

वृषभ- शनिदेव के उदय होने से आपकी कुंडली में राजयोग का निर्माण हो रहा है। इस समय कारोबारियों को मुनाफा हो सकता है। भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। इस समय आप जिस काम में हाथ डालेंगे, उसमें सफलता मिलेगी।

संबंधित खबरें

अप्रैल में इन 9 ग्रहों की स्थिति से बनेगा धन राज योग, जानें किन 4 राशि वालों को होगा महालाभ

तुला- शनिदेव आपकी राशि के चतुर्थ (सुख, वाहन, माता) भाव में उदित हुए हैं। इसलिए आपकी कुंडली में केंद्र त्रिकोण राज योग बन रहा है। इस समय आपकी आर्थिक स्थिति में जबरदस्त सुदार होने की संभावना है। कार्यस्थल पर आपका प्रदर्शन शानदार रहेगा।

कर्क- कर्क राशि वालों के सप्तम यानी दांपत्य जीवन व साझेदारी भाव में शनिदेव उदित हुए हैं। शनिदेव का उदय होना आपके लिए लाभकारी रहेगा। इस दौरान आपको साझेदारी के काम में सफलता मिलेगी।

कुंभ- शनि के मकर राशि में उदित होने का लाभ कुंभ राशि वालों को मिलेगा। शनि उदित होकर कुंभ राशि वालों को धन लाभ दिलाएंगे। इस दौरान भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। कार्यस्थल पर प्रशंसा मिलेगी।

शनिदेव की अब इन राशि वालों पर नहीं रहेगी टेढ़ी नजर, ज्योतिषाचार्यों से जानें इसकी वजह

मीन- आपकी राशि से शनि 11वें भाव में उदित हुए हैं। जिसे इनकम का भाव कहा जाता है। इस दौरान आपकी आय में वृद्धि हो सकती है। इस समय फिजूल खर्चों पर रोक लगेगी।

इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें। 

[ad_2]

Source link

0 replies

Leave a Reply

Want to join the discussion?
Feel free to contribute!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *