Hindustan Hindi News

[ad_1]

ऐप पर पढ़ें

Shukra Gochar 2023, Shukra Rashi  Parivartan 2023 Effect: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, हर ग्रह एक निश्चित अवधि में एक राशि से दूसरी राशि में प्रवेश करता है। ग्रह गोचर का प्रभाव मानव जीवन पर प्रभाव पड़ता है। ज्योतिषीय गणना के अनुसार, शुक्र ग्रह 15 फरवरी 2023 में अपनी उच्च राशि मीन में प्रवेश करेंगे। जानें शुक्र गोचर का किन राशियों पर पड़ेगा शुभ प्रभाव-

शुक्र ग्रह को सुख-संपदा, संगीत, वैभव, ऐश्वर्य आदि का कारक माना गया है। नए साल में 15 जनवरी को शुक्र गोचर से मालव्य राजयोग का संयोग बनेगा। मालव्य राजयोग तीन राशि वालों के जीवन में सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। जानें क्या इस लिस्ट में आपकी राशि भी शामिल है-

साल 2023 की ये हैं लकी राशियां, धन लाभ और करियर में उन्नति का प्रबल योग

मिथुन राशि– मिथुन राशि वालों के लिए मालव्य राजयोग शुभ साबित होगा। गोचर काल में आपको जबरदस्त लाभ होगा। नई नौकरी के प्रस्ताव आ सकते हैं। आकस्मिक धन लाभ के योग बनेंगे। उच्चाधिकारियों का सहयोग मिलेगा। बॉस आपसे प्रसन्न रहेंगे। नौकरी में तरक्की मिल सकती है।

कन्या राशि- कन्या राशि वालों के लिए शुक्र गोचर पारिवारिक जीवन में सकारात्मक बदलाव लेकर आएगा। वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा। साझेदारी के काम में मुनाफा होगा। जीवनसाथी का सानिध्य मिलेगा। अविवाहितों के लिए विवाह प्रस्ताव आ सकता है।

नए साल 2023 में राहु की इन राशियों पर रहेगी कृपा दृष्टि, आर्थिक मोर्चे पर बंपर लाभ के संकेत

धनु राशि- धनु राशि वालों को शुक्र गोचर काल में वाहन व प्रॉपर्टी सुख मिल सकता है। शुक्र गोचर से बनने वाले मालव्य राजयोग से आपको धन लाभ हो सकता है। माता-पिता का सहयोग मिलेगा। नौकरी के नए प्रस्ताव आ सकते हैं। जिस चीज की जरूरत होगी, उसकी उपलब्धता होगी।

इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें। 

 

[ad_2]

Source link

If you like it, share it.
0 replies

Leave a Reply

Want to join the discussion?
Feel free to contribute!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *