Hindustan Hindi News

[ad_1]

Surya Rashi Parivartan 2022: ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों के राशि परिवर्तन का विशेष महत्व है। जब भी कोई ग्रह एक राशि से निकलकर दूसरी राशि में प्रवेश करता है तो उसका असर सभी 12 राशियों पर पड़ता है। सूर्य को साहस, पराक्रम व आत्मा का कारक माना गया है। जन्मकुंडली में सूर्य की स्थिति उच्च की होने पर जातक को नौकरी, मान-सम्मान व धन लाभ की प्राप्ति होती है। 15 जून को सूर्यदेव वृषभ राशि से निकलकर मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे। जानें सूर्य गोचर का किन राशि वालों को होगा लाभ-

वृषभ- ग्रहों के अधिपति सूर्यदेव वृषभ राशि के चतुर्थ भाव के स्वामी हैं। सूर्य वृषभ राशि के दूसरे भाव में गोचर करेंगे। सूर्य गोचर के प्रभाव से आपकी आय में वृद्धि हो सकती है। आपको संपत्ति लाभ होने के आसार हैं। सरकारी नौकरी करने वाले के लिए समय अनुकूल है।

आने वाले 17 दिन इन 4 राशियों के लिए वरदान समान, मां लक्ष्मी की रहेगी विशेष कृपा

सिंह- सिंह राशि के जातकों के लिए सूर्य लग्न भाव के स्वामी हैं। सूर्य गोचर से आपकी आर्थिक परेशानियां खत्म होंगी। आपको वित्तीय लाभ हो सकता है। आमदनी में वृद्धि संभव है। आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। मान-सम्मान में वृद्धि भी हो सकती है। कार्यक्षेत्र में नौकरीपेशा करने वाले लोगों को पदोन्नति मिल सकती है।

संबंधित खबरें

मकर- मकर राशि के जातकों के लिए सूर्य अष्टम भाव के स्वामी हैं। सूर्य गोचर आपकी राशि से छठवें भाव में होगा। कार्यक्षेत्र में अपने साहस और आत्मविश्वास को बनाए रखें। इस दौरान आप किसी कर्ज को चुकाने में सक्षम हो सकते हैं। कोर्ट-कचहरी के मामलों में विजय प्राप्त हो सकती है।

 18 जून से 13 जुलाई तक इन राशि वालों की रहेगी मौज, शुक्रदेव की रहेगी विशेष कृपा

कुंभ- 15 जून को सूर्य का राशि परिवर्तन कुंभ राशि वालों के लिए लाभकारी साबित हो सकता है। आपका वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा। नौकरी की तलाश कर रहे जातकों को सुखद समाचार मिल सकता है।

इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें। 

 

[ad_2]

Source link

If you like it, share it.
0 replies

Leave a Reply

Want to join the discussion?
Feel free to contribute!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *