Hindustan Hindi News

[ad_1]

ऐप पर पढ़ें

Surya Rashi Parivartan 2022 December: सूर्यदेव दिसंबर महीने में धनु राशि में प्रवेश करेंगे। साल 2022 के आखिरी महीने में  के अनुसार, ग्रहों के राजा सूर्य ने 16 नवंबर को वृश्चिक राशि में प्रवेश किया था और 16 दिसंबर को धनु राशि में प्रवेश करेंगे। सूर्य गोचर 16 दिसंबर को सुबह 09 बजकर 38 मिनट पर होगा। जानें सूर्य के धनु राशि में आने से किन राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन-

नए साल 2023 में इन राशि वालों के जीवन में आएंगी खुशियों की सौगात, पढ़ें वार्षिक राशिफल

मेष राशि- मेष राशि वालों के लिए सूर्यदेव पांचवें भाव के स्वामी हैं। इस अवधि में विदेश में पढ़ने की चाह रखने वाले छात्रों को लाभ होगा। रिश्तों में सुधार होगा। करियर व व्यापार में लाभ मिल सकता है।

कर्क राशि- कर्क राशि वालों के दूसरे भाव के सूर्यदेव स्वामी हैं। इस अवधि में प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाले जातकों को शुभ समाचार मिल सकता है। सूर्य गोचर काल में वाद-विवाद से मुक्ति मिलेगी। आर्थिक मोर्चे पर यह गोचर लाभकारी साबित होगा।

कन्या राशि- कन्या राशि वालों के 12वें भाव के सूर्य ग्रह स्वामी हैं। इस दौरान कारोबारियों को लाभ मिलेगा। नौकरी पेशा करने वाले जातकों को तरक्की मिलने की संभावना है। आय में वृद्धि होगी। भाई-बहन के रिश्तों में सुधार होगा।

वृश्चिक राशि– इस राशि के सूर्यदेव दशम भाव के स्वामी हैं। इस दौरान लोग आपकी बातचीत से प्रभावित होंगे। मान-सम्मान में वृद्धि मिलेगी। कार्यस्थल पर अच्छा प्रदर्शन करेंगे। स्थान परिवर्तन भी संभव है। नौकरी पेशा करने जातकों का ट्रांसफर हो सकता है।

शनि के कुंभ राशि में प्रवेश करते ही बनेगा राजयोग, इन राशि वालों की चमकेगी किस्मत

धनु राशि- इस राशि के नवम भाव के स्वामी सूर्यदेव हैं। सूर्य राशि परिवर्तन धनु राशि वालों के लिए लाभकारी सिद्ध हो सकता है। इस दौरान आपको करियर में अनुकूल परिणाम मिलेंगे। लंबे समय से अटके काम पूरे हो सकते हैं।

इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें। 

 

[ad_2]

Source link

0 replies

Leave a Reply

Want to join the discussion?
Feel free to contribute!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *