Hindustan Hindi News

[ad_1]

वैदिक ज्योतिष के अनुसार कई बार ग्रहों की स्थिति परिवर्तन के कारण शुभ और अशुभ योग बनते हैं।  इसका असर सभी राशि के जातकों पर पड़ता है। पंचांग के अनुसार शनिदेव ने 17 जनवरी 2023 को कुंभ राशि में गोचर किया था वहीं  लगभग एक माह के बाद सूर्य देव भी 13 फरवरी 2023 को इस राशि में प्रवेश कर चुके हैं। सूर्य और शनि की युति एक बड़ी घटना है जो सभी 12 राशियों को प्रभावित करेगी। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार कुछ राशि के जातकों पर इसका बुरा प्रभाव देखने को मिलेगा। जानिए आपकी राशि पर क्या प्रभाव पड़ेगा। 

 मेष- इस राशि के जातकों को सूर्य और शनि की इस युति से लाभ प्राप्त होगा। इसी फिलिंग के जरिए व्यक्ति की आय और संचार के बारे में जाना जाता है। दोनों ग्रहों की संयुक्त दृष्टि आपके पंचम भाव पर रहेगी। इस युति के कारण मेष राशि के जातकों को राजयोग जैसे फलों की प्राप्ति होने वाली है। इस समय आपको अपने भाई और दोस्तों से मदद मिलेगी। सरकार से जुड़े लोगों को इस समय जबरदस्त सफलता मिलने वाली है। इस समय आपको खुद का बिजनेस शुरू करने के मौके मिलेंगे। तेल, लोहा और खनन से जुड़े कार्यों में सफलता मिलेगी।

वृषभ- सूर्य और शनि की इस युति के कारण वृषभ राशि के जातक अपने वर्क प्लेस और स्किल के बारे में विचार कर सकते हैं। इस युति के कारण आपको राजयोग का फल प्राप्त होगा। इस समय आपको कार्यक्षेत्र में सम्मान मिलेगा। लंबे समय से अटके हुए किसी काम के  पूरा होने के कारण आप प्रसन्न रहेंगे। सरकार से सहयोग मिलेगा। घर खरीदने के लिए समय अच्छा है। 

मिथुन- दोनों ग्रहों की युति के कारण मिथुन राशि के जातक भाग्य, धर्म और गुरु के बारे में विचार कर सकते हैं। इस युति के कारण भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। छोटे-मोटे काम के सिलसिले में की गई यात्रा आपके लिए लाभदायक रहेगी। परिवार में किसी शुभ कार्य का आयोजन भी होगा। सूर्य और शनि के कारण आपको धार्मिक यात्रा पर जाने का अवसर प्राप्त होगा। पिता से आपको मदद मिल सकती है।

कर्क- दोनों ग्रहों का संयुक्त प्रभाव आपके धन पर रहेगा। इस समय शनि ढैय्या का फल देने वाले होंगे। संभलकर गाड़ी चलाएं वरना इस युति के कारण गंभीर चोट लग सकती है। इस समय अपनी वाणी मधुर रखें। बिजनेस करने वाले लोग पैसों के लेन-देन में सावधानी बरतें। कार्यक्षेत्र में आपके सीनियर या जूनियर के साथ संबंध बिगड़ सकते हैं इसलिए वाद-विवाद करने से बचें।

सिंह- दांपत्य जीवन और पार्टनरशिप के लिए दोनों ग्रहों की युति का बुरा प्रभाव देखने को मिल सकता है। दोनों ग्रहों का संयुक्त प्रभाव अब आपके लग्न पर पड़ने वाला है। इस युति से आपके वैवाहिक जीवन में कुछ तनाव देखने को मिल सकता है।  इस समय आप में अहंकार का भाव आ सकता है। इस समय आपको अपनी सेहत का पूरा ध्यान रखना होगा। अगर इस समय आप आप कोई नया काम शुरू करने जा रहे हैं तो फिलहाल के लिए उसे टाल दें।

 कन्या- इस राशि के जातकों पर इस युति का शुभ फल प्राप्त होगा। बिजनेस कर रहे लोगों को मुनाफा होगा। वहीं दूसरी ओर नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को नौकरी के कई ऑफर मिल सकते हैं। इस युति के प्रभाव से विदेश में काम करने वाले कन्या राशि के लोगों को सफलता मिल सकती है। इस समय कोई बड़ा जॉब ऑफर मिल सकता है। दोनों ग्रहों के प्रभाव से शत्रुओं का नाश होगा। इस समय आपको सरकार से लाभ मिल सकता है।

तुला- सूर्य और शनि की युति के कारण तुला राशि के जातक प्रेम, शिक्षा और संतान के बारे में विचार कर सकते हैं। दोनों ग्रहों का संयुक्त प्रभाव आपके लिए लाभदायक रहेगा। नौकरी की तैयारी कर रहे लोगों को सफलता का मिलेगी। वहीं शेयर बाजार से जुड़ें लोग सोच समझकर पैसे निवेश करें, अच्छा रहेगा। परिवार के सदस्य और दोस्तों का सहयोग मिलेगा। व्यापारी वर्ग के लिए सूर्य और शनि की यह युति  उसके सारे सपने पूरे करेगा।

वृश्चिक- दोनों ग्रहों की युति के कारण वृश्चिक राशि के जातक मानसिक और शारीरिक सुख के बारे में विचार कर सकते हैं। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। साथ ही शनि की ढैय्या के कारण आपको मानसिक परेशानी हो सकती है। इस दौरान आपको व्यापार में घाटा हो सकता है। वर्क प्लेस पर सीनियर के साथ संबंध अच्छे नहीं रहेंगे।

धनु- सूर्य और शनि की इस युति से धनु राशि के जातकों को हर क्षेत्र में सफलता मिलेगी। भाग्य का पूरा सहयोग मिलेगा। काफी समय से रुका हुआ काम एक बार फिर से शुरू हो जाएगा। धनु राशि के जातक साहस और पराक्रम का विचार किया जाता है।  इस गोचर में आपको यात्रा लाभ होता हुआ नजर आ रहा है।  धार्मिक यात्रा के जरिए कोई बड़ी डील हो सकती है। अपने पिता से आर्थिक मदद मिल सकती है।

मकर- मकर राशि वालों के लिए दोनों ग्रहों की युति दूसरे भाव में होने जा रही है। इस भाव से व्यक्ति की वाणी और संचित धन का विचार किया जाता है। इसस समय आपको अपनी वाणी के प्रभाव से प्रसिद्धि मिलेगी।  किसी कंपनी में किया गया निवेश किए गए पैसों धन में वृद्धि करेगा।  पारिवारिक विवाद में पड़ने से बचना होगा।  इस समय आपको संभलकर वाहन चलाने की सलाह दी जाती है।  समाज में सम्मान बढ़ा।  परिवार के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा।

कुंभ- सूर्य और शनि की युति कुंभ राशि के जातकों के लिए परेशानी खड़ी कर सकती है क्योंकि दोनों ग्रह इसी राशि में मिल रहे हैं। कुंभ राशि के जातक पर इस युति का निगेटिव प्रभाव पड़ेगा इसलिए हर काम थोड़ी सोच समझ कर करें।  इस समय जो जातक नया काम शुरू करने की सोच रहे हैं उन्हें अभी और इंतजार करना पड़ेगा। इस समय अपनी सेहत का ध्यान रखना होगा। दांपत्य जीवन में इस समय तनावपूर्ण रह सकता है इसलिए आपको अपने पार्टनर की भावनाओं को समझने की कोशिश करें।

 मीन- दोनों ग्रहों की युति मीन राशि के जातकों के लिए व्यय, विदेश, एकांत और कारावास का विचार करती है। विदेश सबंधित मामलों में सफलता मिलेगी।  जो लोग विदेश जाकर पढ़ाई करना चाहते हैं उन्हें सफलता मिलेगी।  इस गोचर के कारण आपको कोई बड़ी और अच्छी नौकरी का ऑफर भी मिल सकता है।  हालांकि इस समय आपको अपनी सेहत का ध्यान रखना होगा।

 

[ad_2]

Source link

If you like it, share it.
0 replies

Leave a Reply

Want to join the discussion?
Feel free to contribute!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *