Hindustan Hindi News

[ad_1]

ऐप पर पढ़ें

Vastu Tips For Money in Hindi: आय और व्यय दोनों अलग-अलग चीजें हैं। कई बार लोग अच्छी कमाई करते हैं लेकिन धन का संचय नहीं कर पाते हैं। जबकि कुछ लोग कम कमाई करते हैं लेकिन उनके हाथ में धन सदैव रहता है। अगर आपके हाथ में धन नहीं टिकता है तो वास्तु शास्त्र में कुछ आसान उपाय बताए हैं। कई बार वास्तु दोष के कारण भी घर में धन का आगमन नहीं होता है। जानें घर संचय के लिए सरल वास्तु टिप्स-

गुरु व राहु की युति से बनेगा गुरु चंडाल योग, 30 अक्टूबर तक का समय इन राशियों के लिए भारी

1. घर की इस दिशा में न रखें कूड़ादान- घर की साफ-सफाई का सीधा प्रभाव हमारी आर्थिक स्थिति पर पड़ता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर के उत्तर पूर्व यानी ईशान कोण में कूड़ादान या कचरा नहीं रखना चाहिए। मान्यता है कि इस दिशा में गंदगी रखने से घर में धन का आगमन नहीं होता है।

2. नल से नहीं टपकना चाहिए पानी- वास्तु शास्त्र के अनुसार, टोंटी से निरंतर पानी टपकना अशुभ माना जाता है। मान्यता है कि यह अशुभता का संकेत हैं। नल से पानी गिरते रहने से धन खर्च में वृद्धि होती है। इससे घर में बरकत का वास नहीं होता है।

3. रसोई घर इस दिशा में न बनाएं- वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर की रसोई आग्नेय कोण यानी दक्षिण-पूर्व दिशा में होनी चाहिए। पश्चिम दिशा में रसोई घर होने से घर में धन का आगमन अच्छा रहता है लेकिन बरकत नहीं होती है। यानी धन आते ही खर्च होता रहता है।

 6 मार्च से इन 6 राशियों पर शनिदेव की होगी असीम कृपा, आने वाला एक महीने कटेगा शानदार

4. तिजोरी की दिशा- घर में तिजोरी की दिशा का प्रभाव आर्थिक स्थिति पर पड़ता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, तिजोरी को दक्षिण दिशा की दीवार से सटाकर इस तरह से बनवाना चाहिए ताकि उसका मुख उत्तर दिशा की ओर रहे। मान्यता है कि तिजोरी का मुख उत्तर दिशा की ओर होने से मां लक्ष्मी का घर में आगमन होता है।

5. टूटा बेड न रखें- घर में कोई भी टूटी-फूटी चीज नहीं रखनी चाहिए। वास्तु नियमानुसार, घर में टूटा हुआ बेड या पलंग नहीं रखना चाहिए इससे आर्थिक तंगी दूर होती है और घर में धन का आवक बढ़ता है।

इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें। 

 

[ad_2]

Source link

0 replies

Leave a Reply

Want to join the discussion?
Feel free to contribute!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *