[ad_1]
Vivah Panchami 2021 : साल के अंतिम माह दिसम्बर में मागशीर्ष मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी यानी आठ दिसंबर (बुधवार) को विवाह पंचमी का पर्व है। इसदिन भगवान राम-सीता का विवाह हुआ था। इसलिए इस दिन को शादी के लिए खास माना जाता है।
पंडित नरेश चन्द्र शास्त्री ने बताया कि इस साल विवाह पंचमी का शुभ दिन आठ दिसंबर को है। जिन लोगों के विवाह में बाधाएं आ रही हो या फिर विलंब हो रहा हो उन्हें विवाह पंचमी के दिन व्रत रखना चाहिए और विधि विधान से भगवान राम और सीता की पूजा करनी चाहिए।
राशिफल : सूर्य, बुध, मंगल की युति से सूर्य की तरह चमकेगा इन राशियों का भाग्य, जमकर मनाएंगे जश्न, खूब होगा धन- लाभ
इसी के साथ भगवान राम और सीता का विवाह सम्पन्न कराना चाहिए। पूजन के दौरान अपने मन में मनोकामना कहनी चाहिए, मान्यता है कि इससे शीघ्र विवाह के योग बनते हैं साथ ही सुयोग्य जीवन साथी की प्राप्ति होती है। विवाह में आने वाली सभी अड़चने भी दूर हो जाते हैं। इसके अलावा इस दिन घर में रामचरितमानस का पाठ किया जाए तो घर में सुख-शांति आती है।
[ad_2]
Source link
Leave a Reply
Want to join the discussion?Feel free to contribute!