Hindustan Hindi News

[ad_1]

Numerology Horoscope 3 October 2022 : ज्योतिषशास्त्र की तरह अंक ज्योतिष से भी जातक के भविष्य, स्वभाव और व्यक्तित्व का पता लगता है। जिस तरह हर नाम के अनुसार राशि होती है उसी तरह हर नंबर के अनुसार अंक ज्योतिष में नंबर होते हैं। अंकशास्त्र के अनुसार अपने नंबर निकालने के लिए आप अपनी जन्म तिथि, महीने और वर्ष को इकाई अंक तक जोड़ें और तब जो संख्या आएगी, वही आपका भाग्यांक होगा। उदाहरण के तौर पर महीने के 2, 11 और 20 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 2 होगा। जानें कैसा रहेगा आपका 3 अक्टूबर का दिन…

मूलांक 1- आज आपका दिन उतार चढ़ाव भरा रहेगा। नई योजनाओं पर कार्य आरंभ न करें। विरोधियों से सावधान रहें। महत्वपूर्ण मामलों में निर्णय लेने से पहले किसी अनुभवी से सलाह अवश्य कर लें। व्यापार में लाभ के अवसर कम ही सामने आएंगे। प्रतिस्पर्धा की स्थिति से दूर रहें। परिवार में अनबन हो सकती है। मानसिक तनाव आपको परेशान कर सकता है।

मूलांक 2- आज आपका दिन खुशनुमा रहेगा। रचनात्मक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी। कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण अनुकूल रहेगा। व्यापार में लाभ के अवसर सामने आएंगे। परिवार का सहयोग मिलेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। संतान पक्ष से शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। परिवार में किसी अतिथि का आगमन हो सकता है। आपका स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

मूलांक 3- आज कायक्षेत्र और व्यापार में सावधानी बरतें। महत्वपूर्ण मामलों में सोच विचार कर ही निर्णय लें। कार्यक्षेत्र और व्याापार में नई योजनाओं पर कार्य आरंभ न करें। विरोधी सक्रिय हो सकते हैं। पैसों के लेनदेन में सावधानी बरतें। कार्यक्षेत्र और व्यापार में कुछ बदलाव हो सकते हैं। परिवार का सहयोग मिलेगा। पहले से चली आ रही किसी समस्या का समाधान प्राप्त होगा। मौसम के बदलाव से आपका स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है।

Rashifal : नवरात्रि के आठवें दिन सूर्य की तरह चमकेगा इन राशियों का भाग्य, पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल

मूलांक 4- आज आपका दिन उपलब्धियों भरा रहेगा। आप उत्साह से परिपूर्ण रहेंगे। कार्यक्षेत्र और व्यापार में नई जिम्मेदारियां आपको मिल सकती हैं। व्यापार में लाभ के अवसर सामने आएंगे। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। संतान पक्ष से शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। आपका स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। पुराने मित्रों से मुलाकात संभव है। वाहन के प्रयोग से सावधानी बरतें।

मूलांक 5- आज आपका दिन सामान्य रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में सावधानी से कार्य करें। नई योजनाओं पर कार्य आरंभ करने से पहले किसी अनुभवी से सलाह अवश्य कर लें। व्यापार में लाभ के अवसर कम ही सामने आएंगे। किसी भी कार्य में लापरवाही न बरतें। परिवार के साथ समय व्यतीत करने का अवसर मिलेगा।

मूलांक 6- आज आपका दिन खुशनुमा रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में नई योजनाओं पर कार्य आरंभ कर सकते हैं। महत्वपूर्ण लोगों से आपकी मुलाकात हो सकती है। कार्यक्षेत्र और व्यापार में संबंधों का लाभ मिलेगा। परिवार का सहयोग मिलेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिल सकती है। पेट के रोग आपको परेशान कर सकते हैं।

Navratri 8th Day : नवरात्रि के आठवें दिन होती है मां महागौरी की पूजा, नोट कर  लें पूजा- विधि, शुभ मुहूर्त, मंत्र, आरती और कथा

मूलांक 7- आज आपका दिन उपलब्धियों भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण अनुकूल रहेगा। साथियों का सहयोग और अधिकारियों का सानिध्य प्राप्त होगा। नई योजनाओं पर कार्य आरंभ कर सकते हैं। व्यापार में लाभ के अवसर सामने आएंगे। परिवार में खुशियों का वातावरण रहेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। परिवार के साथ कहीं यात्रा पर जाने का कार्यक्रम बन सकता है। आपका स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

मूलांक 8- आज आपका दिन सामान्य रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण अनुकूल कम ही रहेगा। नई योजनाओं पर कार्य आरंभ न करें। बनते हुए कार्यों में बाधाएं आ सकती हैं। व्यापार में लाभ के अवसर सामने आएंगे, लेकिन प्रतिस्पर्धा की स्थिति से दूर रहें। व्यापार के सिलसिले में यात्रा पर जाने का कार्यक्रम बन सकता है। शारीरिक थकान आप पर हावी हो सकती है। संतान पक्ष से शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है।

मूलांक 9- आज कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण सामान्य रहेगा। नई योजनाओं पर कार्य आरंभ करने से पहले किसी अनुभवी से सलाह अवश्य कर लें। व्यापार में लाभ के अवसर सामने आएंगे, लेकिन व्यापारिक प्रतिस्पर्धा की स्थिति से दूर रहें। मन में भविष्य को लेकर चिंता हावी हो सकती है। मेहनत से किए गए कार्यों में सफलता मिलेगी। परिवार का सहयोग मिलेगा।

[ad_2]

Source link

0 replies

Leave a Reply

Want to join the discussion?
Feel free to contribute!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *