Hindustan Hindi News

[ad_1]

Numerology Horoscope 9 February 2023 : ज्योतिषशास्त्र की तरह अंक ज्योतिष से भी जातक के भविष्य, स्वभाव और व्यक्तित्व का पता लगता है। जिस तरह हर नाम के अनुसार राशि होती है उसी तरह हर नंबर के अनुसार अंक ज्योतिष में नंबर होते हैं। अंकशास्त्र के अनुसार अपने नंबर निकालने के लिए आप अपनी जन्म तिथि, महीने और वर्ष को इकाई अंक तक जोड़ें और तब जो संख्या आएगी, वही आपका भाग्यांक होगा। उदाहरण के तौर पर महीने के 2, 11 और 20 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 2 होगा। जानें कैसा रहेगा आपका 9 फरवरी का दिन…

मूलांक 1- आज कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। एकाग्रता बनाए रखें। साथियों का सहयोग मिलेगा। अधिकारियों का सानिध्य प्राप्त होगा। नई योजनाओं पर कार्य आरंभ कर सकते हैं। व्यापार में लाभ के अवसर सामने आएंगे। परिवार के साथ कहीं यात्रा पर जाने का कार्यक्रम बन सकता है। किसी पारिवारिक समस्या का समाधान प्राप्त होगा। आपका स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

मूलांक 2- आज आपका दिन मिला जुला असर देने वाला रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में सावधानी बरतें। महत्वपूर्ण मामलों में किसी अनुभवी से सलाह लेकर ही निर्णय लें। भावुकता में आकर निर्णय न लें। नई योजनाओं पर कार्य आरंभ न करें। व्यापार में लाभ के अवसर कम ही सामने आएंगे। आर्थिक हानि हो सकती है। परिवार में किसी का स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। मानसिक तनाव की स्थिति बनी रहेगी।

गुरु व राहु की युति से बनेगा गुरु चंडाल योग, 30 अक्टूबर तक का समय इन राशियों के लिए भारी

मूलांक 3- आज आपका दिन उतार चढ़ावभरा रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल कम ही रहेगा। विवादों की स्थिति से दूर रहें। अपने व्यवहार में सौम्यता बनाए रखें। नई योजनाओं पर कार्य आरंभ न करें। बनते हुए कार्यों में बाधाएं आ सकती हैं। विवादों की स्थिति से दूर रहें। जोखिमभरे मामलों में निर्णय लेने से पहले किसी अनुभवी से सलाह अवश्य कर लें। वाहन के प्रयोग में सावधानी बरते।

मूलांक 4- आज आपका दिन खुशियों भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। साथियों का सहयोग मिलेगा। अधिकारियों का सानिध्य प्राप्त होगा। व्यापार में लाभ के अवसर सामने आएंगे। व्यापारिक यात्रा पर जाने का कार्यक्रम बन सकता है। परिवार में खुशियों का वातावरण रहेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। आपका स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

 6 मार्च से इन 6 राशियों पर शनिदेव की होगी असीम कृपा, आने वाला एक महीने कटेगा शानदार

मूलांक 5- आज आपका दिन उपलब्धियों भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। एकाग्रता बनाए रखें। साथियों के सहयोग से मुश्किल कार्य भी बन सकेंगे। व्यापार में अचानक लाभ के अवसर सामने आएंगे। घर पर किसी अतिथि का आगमन हो सकता है। परिवार में खुशियों का वातावरण रहेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। आपका स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

मूलांक 6- आज आपका दिन उतार चढ़ाव भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल कम ही रहेगा। नई योजनाओं पर कार्य आरंभ न करें। जोखिमभरे मामलों में निर्णय फिलहाल टाल दें। मन किसी बात को लेकर खिन्न हो सकता है। परिवार में किसी बात पर अनबन हो सकती है। मानसिक तनाव आपको परेशान कर सकता है। वाहन के प्रयोग में सावधानी बरतें।

महाशिवरात्रि का दिन वृषभ व कुंभ समेत इन 6 राशियों के लिए रहेगा लाभकारी, मिलेगी अच्छी खबर

मूलांक 7- आज कार्यक्षेत्र और व्यापार में सावधानी बरतें। वातावरण आपके अनुकूल कम ही रहेगा। नई योजनाओं पर कार्य आरंभ न करें। विरोधी सक्रिय हो सकते हैं। महत्वपूर्ण मामलों में सोच विचार कर निर्णय लें। जोखिमभरे मामलों में निर्णय फिलहाल टाल दें। परिवार का सहयोग मिलेगा। अविवाहितों को विवाह प्रस्ताव प्राप्त हो सकते हैं। मौसम के बदलाव से आपका स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है।

मूलांक 8- आज आपका दिन व्यस्तता भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। भविष्य को लेकर योजनाएं बनाएंगे। मन में किसी बात को लेकर चिंता बनी रहेगी। कार्यक्षेत्र में साथियों का सहयोग और अधिकारियों का सानिध्य प्राप्त होगा। एकाग्रता बनाए रखें। मेहनत से किए गए कार्यों में सफलता मिलेगी। परिवार में किसी का स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। वाहन के प्रयोग में सावधानी बरतें।

मंगल की राशि मेष में गुरु का 12 वर्ष बाद गोचर, इन राशियों की साल भर रहेगी मौज

मूलांक 9- आज आपका दिन खुशनुमा रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। संपत्ति से जुड़े मामलों में किसी अनुभवी से सलाह कर निर्णय लें। कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां आपको सौंपी जा सकती हैं। व्यापार में अचानक लाभ के अवसर सामने आएंगे। परिवार में खुशियों का वातावरण रहेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। आपका स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

[ad_2]

Source link

0 replies

Leave a Reply

Want to join the discussion?
Feel free to contribute!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *