आर्थिक राशिफल : वृष, कन्या, वृश्चिक, मकर, कुंभ वालों के वरदान के समान है दिन, जानिए व्यापार व नौकरी से जुड़े कार्यों का शुभ समय

[ad_1]

Daily Money and Finance Horoscope: Predictions for Dec 15 : आज चंद्रमा मेष राशि (मंगल के स्वामित्व वाली राशि) में रहेगा।  यह भरणी नक्षत्र (शुक्र के स्वामित्व वाला) में रहेगा। शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि रहेगी जो कि साझेदारी, नए निवेश और अन्य कई वित्तीय गतिविधियों के संबंध में शुभ मानी जाती है। वृष, कन्या, वृश्चिक, मकर और कुम्भ राशि के लोगों के लिए आज का दिन सफलता से भरा रहेगा। वे अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने की उम्मीद कर सकते हैं। 
कर्क, तुला और मीन राशि के लोगों को नीचे दिए गए शुभ समय के अनुसार अपने दिन की योजना बनाने की जरूरत है। मेष, मिथुन, सिंह और धनु राशि के लोगों को आज के दिन अपनी मौजूदा योजनाओं की समीक्षा करनी चाहिए। 
विभिन्न कार्यों के लिए आज का शुभ मुहूर्त:

बिजनेस मीटिंग: ग्राहकों या व्यावसायिक कर्मियों के साथ कोई महत्वपूर्ण बिजनेस मीटिंग या किसी जरूरी दस्तावेज में साइन की शुरुआत सुबह 11 बजे से दोपहर 12:15 बजे के बीच तक की जानी चाहिए।
ट्रेनिंग और भर्ती- अगर आप किसी ट्रेनिंग या करियर में तरक्की संबंधी योजना बनाना चाहते हैं या किसी कार्यक्रम की मेजबानी करना चाहते हैं तो सुबह 8 बजे स सुबह 9.40 बजे के बीच की जानी चाहिए।

कानूनी मामले और विवाद समाधान: व्यापार से संबंधित सभी कानूनी मामले या विवाद, निवेश की शुरुआत या समाधान दोपहर 12.15 बजे से दोपहर 1.30 बजे के बीच किया जाना चाहिए।

यात्रा : कोई भी व्यवसायिक या पेशेवर यात्रा की योजना सुबह 2.50 बजे से सुबह 4 बजे के बीच बनानी चाहिए।
निवेश: दोपहर 12.15 बजे से दोपहर 1:31 बजे के बीच किसी भी निवेश या पेमेंट जारी करने की प्लानिंग न बनाएं। इस दौरान राहुकाल रहेगा। ज्योतिष शास्त्र में राहुकाल को अशुभ समय में गिना जाता है। इस दौरान किसी भी तरह के आर्थिक फैसले लेने से बचना चाहिए।

शेयर बाजार: मेष, सिंह और कुंभ राशि वालों को आज शेयर ट्रेडिंग से बचना चाहिए। अन्य राशि के जातकों के लिए बेचने या खरीदारी का शुभ मुहूर्त दोपहर 12:05 से दोपहर 1:45 बजे तक है।

सरकारी कार्य: सरकार से संबंधित कोई भी कार्य जैसे ऑनलाइन आवेदन जमा करना, आवेदन पत्र या व्यक्तिगत बैठकें सुबह दोपहर 1.35 बजे से 2.45 बजे के बीच शुरू की जानी चाहिए।

नए काम की शुरुआत: शाम 4 बजे से दोपहर 5:20 बजे तक का समय किसी भी नए काम को शुरू करने के लिए शुभ है।

[ad_2]

Source link

0 replies

Leave a Reply

Want to join the discussion?
Feel free to contribute!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *