Hindustan Hindi News

[ad_1]

फेंगशुई हमारे आस-पास के वातावरण के बीच संतुलन स्थापित करने में मदद करती है। लेकिन कई बार कुछ चीजों को गलत जगह पर रख देने से ऊर्जा के फ्लो में बाधा उत्पन्न होती है। जिसके कारण व्यक्ति को अपने प्रोफेशनल लाइफ में बहुत सारी समस्याओं का सामना करना पड़ जाता है। करियर में सफल होना हर व्यक्ति की चाह होती है जिसके लिए वह दिन रात मेहनत करता है। आज हम आपको उन बातों के बारे में बताने का रहे हैं जिसके मदद से आप करियर में आ रही तरह -तरह की परेशानियों को दूर कर सकते हैं।  

1. वर्क टेबल को कभी भी कमरे के अंदर ठीक दरवाजे के सामने नहीं रखना चाहिए। यह काम करने वाले व्यक्ति के भ्रमित और उतेजित कर सकता है।

2. कमरे में वर्क टेबल को इस तरह से रखें कि उस पर बैठने वाले व्यक्ति की पीठ दीवार की ओर हों। 

3. टेबल को कभी भी कमरे के बीचों- बीच नहीं रखना चाहिए। इससे काम कर रहा व्यक्ति अपनी शक्ति और अधिकार खो देता है।

4.  काम के वक्त आने वाली परेशानियों को दूर रखने के लिए अपने काम करने की जगह को साफ-सुथरा रखें।

5. अपनी क्रिएटिविटी को बढ़ाने के लिए कंप्यूटर को डेस्क के पश्चिमी कोने की ओर रख दें। 

6.  बिजनेस में तरक्की पाने और ज्यादा से ज्यादा मुनाफा कमाने के लिए प्रिंटर, टेलीफोन और फैक्स मशीन को डेस्क के दक्षिण- पूर्व दिशा की ओर रखें।

7.  काम करते समय अपनी एनर्जी को एक स्तर पर बनाएं रखने के लिए अर्थात् आपका काम करने में मन लगा रहे। इसके लिए डेस्क पर लाल कलर के गमले में एक छोटा सा पेड़ लगाकर रखना चाहिए।

8.  सैलरी में बढ़त और अधिक मुनाफा कमाने के लिए टेबल पर एक मनी ट्री या बैम्बू ट्री लगा कर रखना चाहिए। भूलकर भी टेबल पर कैक्टस या एलोवेरा जैसे नुकीले पौधे नहीं लगाने चाहिए।

9.  काम के समय अशांति और हलचल की भावना से बचने के लिए कंप्यूटर केबल और दूसरे सभी तरह के केबल को छिपा देना चाहिए।

10.  खिड़की के नीचे टेबल रखने से पहले इस बात की अच्छी तरह जांच कर लें कि वहां से कोई तांक- झांक न करता हों। यदि कोई ऐसा करे भी तो उसे चीजें स्पष्ट रूप से दिखाई न दें।

इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

[ad_2]

Source link

0 replies

Leave a Reply

Want to join the discussion?
Feel free to contribute!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *