Hindustan Hindi News

[ad_1]

हस्तरेखा विज्ञान में आठ तरह के चिह्न को महत्वपूर्ण माना गया है। इसमें वृत भी शामिल है और यह चिह्नों की सूची में चौथे नंबर पर आता है। वृत्त को कंदुक या सूर्य भी कहा जाता है। हथेली पर यह छोटे-छोटे गोल घेरे के रूप में होता है। वृत्त का असर क्या होगा, यह इससे तय होता है कि वह कहां स्थिति है। वृत्त का असर नकारात्मक और सकारात्मक दोनों तरह का होता है और दोनों ही स्थिति में अत्यधिक होता है। यदि यह सकारात्मक है तो अति शुभकारी होता है और यदि नकारात्मक है तो परिणाम भी अत्यधिक खराब मिलते हैं।

-यदि शनि पर्वत पर वृत्त का निशान है तो यह आकस्मिक धन प्राप्ति का योग बनाता है। इस तरह के लोगों की जुए और सट्टे में रुचि रहती है। 

-सूर्य पर्वत पर वृत्त का चिह्न व्यक्ति को सात्विक विचारों वाला बनाता है। इस तरह के आगे अपने कर्मों से दुनिया में प्रसिद्धि पाते हैं। 

-यदि वृत्त का निशान गुरु पर्वत है तो यह बहुत ही शुभ है। ऐसे व्यक्ति भाग्यशाली होते हैं और अपने प्रयासों से उच्च पद पाते हैं। ससुराल पक्ष से इन लोगों को विशेष धन मिलता है। 

Happy Navratri 2022 Wishes: माता की भक्ति से भरें भेजें ये शानदार मैसेज, SMS व इमेज, कहें- ‘हैप्पी नवरात्रि’

-चंद्र पर्वत पर वृत्त स्वास्थ्य को कमजोर करता है। नदी, जल और समुद्र ऐसे लोगों के लिए नुकसानदायक रहता है। जल में डूबने से ऐसे लोगों को मृत्यु का खतरा रहता है। 

-बुध पर्वत पर वृत्त व्यापार में सफलता दिलाता है। ऐसे लोग सफल व्यापारी होते हैं और अपने क्षेत्र में खास पहचान बनाते हैं। 

 (इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं तथा इन्हें अपनाने से अपेक्षित परिणाम मिलेगा। जिसे मात्र सामान्य जनरुचि को ध्यान में रखकर प्रस्तुत किया गया है।)

[ad_2]

Source link

0 replies

Leave a Reply

Want to join the discussion?
Feel free to contribute!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *