जिंदगी में धन कुबेर होते हैं इस तरह की रेखा के लोग

[ad_1]

हाथ में कई तरह की रेखाएं मिलकर कुछ विशेष चिह्न बनाती हैं। हालांकि हाथ की रेखाएं आपके कर्म के अनुसार बदलती रहती हैं। जन्म से लेकर मृत्यु तक रेखाएं निरंतर बदलती हैं। सकारात्मक और नकारात्मक कार्यों से हाथों की रेखाओं पर अत्यधिक असर पड़ता है। हस्तरेखा में राहु क्षेत्र पर त्रिभुज को बहुत महत्वपूर्ण माना गया है। ऐसे लोगों को जीवन में पैसे की कोई कमी नहीं होती। इन लोगों पर मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है। राहु पर्वत पर बना त्रिभुज का निशान व्यक्ति को व्यापार की ओर ले जाता है। ऐसे लोग अपने दिमाग से जीवन में धन कमाते हैं। राहु पर्वत पर त्रिभुज को मनी ट्राइंगल के नाम से भी जााना जाता है। इस तरह के लोग धन कुबेर होते हैं। 

दौलत कमाकर अपने देश लौट आते हैं ऐसे लोग

सूर्य पर्वत पर बना त्रिकोण हस्तरेखा विज्ञान में अच्छा माना गया है। इस क्षेत्र पर बना त्रिभुज व्यक्ति को कला का पारखी और ज्ञानी बनाता है। ऐसा व्यक्ति जन्म में भले ही कितना ही निर्धन क्यों ना हो, लेकिन वह अपनी मेहनत के दम पर खूब धन कमाता है और प्रसिद्धि को पाता है। गुरु यानी बृहस्पति पर्वत पर बना वर्ग का निशान व्यक्ति को गुणवान बनाता है। ऐसे व्यक्ति कुशल प्रशासक होते हैं। ऐसे व्यक्ति गरीब घर में पैदा होने के बाद भी अपनी मेहनत से उच्च पद तक पहुंचाता है। 
(इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं तथा इन्हें अपनाने से अपेक्षित परिणाम मिलेगा। जिसे मात्र सामान्य जनरुचि को ध्यान में रखकर प्रस्तुत किया गया है।)

[ad_2]

Source link

0 replies

Leave a Reply

Want to join the discussion?
Feel free to contribute!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *