Hindustan Hindi News

[ad_1]

विवाह जीवन के महत्वपूर्ण संस्कारों में से एक है। यह केवल दो व्यक्तियों के बीच का नहीं बल्कि दो परिवार और समाज का जुड़ाव भी है। जब हस्तरेखा की बात करते हैं तो विवाह रेखा व्यक्ति के वैवाहिक जीवन के लिए देखी जाती है। विवाह रेखा ही वैवाहिक जीवन और वर-वधु के बीच के आगे की यात्रा का संकेत देती है। हाथ में मुख्यत: एक ही विवाह रेखा होती है, लेकिन कई बार एक से अधिक रेखाएं भी मिलती हैं। 

-यदि विवाह रेखा स्वास्थ्य रेखा से मिले तो विवाह नहीं होता है। अगर विवाह रेखा पर एक से अधिक द्वीप या काला तिल हो तो यह जीवनभर अविवाहित होने का संकेत है। 

-हाथ में एक से अधिक विवाह रेखाओं के मामले में केवल वह रेखा ही मान्य होती है जो सबसे अधिक गहरी और स्पष्ट हो। बाकी रेखा संबंधों के बिछड़ने या टूटने के संकेत देती हैं।  हाथ में एक से अधिक विवाह रेखाएं तलाक, विवाहोत्तर संबंध रिश्तों का संकेत देती हैं। 

Love rashifal 2022 : प्यार में करना होगा मुश्किलों को भी पार, जानें कैसा रहेगा इन 12 राशियों का हाल

 -हाथ में अगर दो विवाह रेखाएं हैं और एक स्पष्ट बेहद गहरी और दूसरी महीन, लेकिन बुध पर्वत तक विकसित है तो यह जातक के जीवन में दो शादियों की संभावना बनती है।

-अगर विवाह रेखा ऊपर की तरफ आती हुई हृदय रेखा से मिले या फिर विवाह रेखा पर तिल हो या क्रॉस का निशान हो तो शादी में बहुत कठिनाइयां आती हैं। 

(इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं तथा इन्हें अपनाने से अपेक्षित परिणाम मिलेगा। जिसे मात्र सामान्य जनरुचि को ध्यान में रखकर प्रस्तुत किया गया है।)

 

[ad_2]

Source link

0 replies

Leave a Reply

Want to join the discussion?
Feel free to contribute!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *